विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भरत तिवारी प्रकरण में मां, भाभी और भाई का बयान दर्ज, अनशन पर बैठेंगी आशा देवी; पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

Published: Wed, 08 Jul 2026 10:26 PM (IST)

भरत भूषण तिवारी प्रकरण में मृतक की मां, भाभी और भाई के बयान न्यायिक पदाधिकारी के समक्ष दर्ज किए गए। ...और पढ़ें

दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग

दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग

HighLights

  1. मृतक भरत भूषण तिवारी के स्वजनों के बयान दर्ज हुए।

  2. मां आशा देवी ने दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी मांगी।

  3. आशा देवी गुरुवार सुबह 11 बजे से अनशन पर बैठेंगी।

जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। भरत भूषण तिवारी प्रकरण में बुधवार को मामले ने नया मोड़ ले लिया। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुई घटना से जुड़े मामले में मृतक के स्वजन न्यायालय पहुंचे। इस दौरान मृतक की मां आशा देवी, भाभी सुमन देवी और भाई चंदन तिवारी का बयान न्यायिक पदाधिकारी के समक्ष दर्ज कराया गया।

न्यायिक पदाधिकारी के समक्ष दर्ज हुआ बयान

मामले के अनुसंधानकर्ता Sanjeev Kumar ने तीनों गवाहों को न्यायिक पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 183 के तहत उनके बयान कलमबंद किए गए।

अधिकारियों ने दर्ज बयानों को गोपनीय रखते हुए सीलबंद कर दिया है। बाद में इन्हें अनुसंधान के लिए बंद लिफाफे में उपलब्ध कराया जाएगा।

दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग

बयान दर्ज कराने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मृतक की मां आशा देवी ने दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग दोहराई।

उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई नहीं होने से परिवार में नाराजगी है। आशा देवी ने गुरुवार सुबह 11 बजे से अनशन पर बैठने का भी एलान किया है।

हत्या का आरोप, पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी

गौरतलब है कि आशा देवी ने इस घटना को हत्या बताते हुए तत्कालीन डीएसपी, तत्कालीन थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच जारी है और अब सभी की निगाहें आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज: पहली बार आरा कार्यालय पहुंचे पूर्व जज, गवाहों को समन जारी