विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भरत तिवारी एनकाउंटर: 8000 लोग; 300 पुलिस कर्मी और नेताओं का रेला, बिलौटी में ब्रह्मभोज की तस्वीरें

Published: Tue, 30 Jun 2026 07:03 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 30 Jun 2026 07:08 PM (GMT+05:30)

भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी के ब्रह्मभोज और श्रद्धांजलि सभा में 10,000 से अधिक लोग जुटे, जिसमें विभिन्न ...और पढ़ें

HighLights

  1. भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने 10 हजार से अधिक लोग पहुंचे।

  2. कई राज्यों के नेता और किसान संगठनों ने सभा में भाग लिया।

  3. सुरक्षा के लिए 300 से अधिक पुलिसकर्मी कार्यक्रम में तैनात थे।

संवाद सूत्र, शाहपुर (भोजपुर)। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में मंगलवार को भरत तिवारी की श्रद्धांजलि सभा सह ब्रह्मभोज में बड़ी संख्या में लोग जुटे। कार्यक्रम में करीब सात से आठ हजार लोगों ने ब्रह्मभोज में भोजन ग्रहण किया, जबकि 10 हजार से अधिक लोग दिवंगत भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

दिनभर गांव और आसपास का इलाका लोगों की आवाजाही से गुलजार रहा।

bhojpur 1

कई राज्यों से पहुंचे लोग

श्रद्धांजलि सभा में बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और झारखंड से भी लोग पहुंचे।

हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोग निजी वाहनों से कार्यक्रम में शामिल हुए। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, उद्योगपति अजय सिंह, जन सुराज नेत्री पद्मा ओझा, अधिवक्ता अनिल मिश्रा, हरियाणा कांग्रेस के अतुल वत्स, समाजवादी पार्टी के नेता और कई जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

bhojpur 2

शाम तक आंकड़ा पहुंचा आठ हजार

आयोजकों ने ब्रह्मभोज के लिए व्यापक व्यवस्था की थी। लोगों को टेबल-कुर्सियों के साथ-साथ फर्श पर बैठाकर भी भोजन कराया गया।

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। जानकारी के अनुसार ब्रह्मभोज शुरू होने के महज ढाई घंटे के भीतर तीन हजार से अधिक लोग भोजन कर चुके थे, जबकि शाम तक करीब आठ हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

bhojpur 3

फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतार, पूरे दिन लगी रही भीड़

सुबह से ही बिलौटी गांव की ओर लोगों का आना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। आरा-बक्सर फोरलेन पर सैकड़ों बाइक, कार और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे।

bhojpur 4

300 से अधिक पुलिसकर्मी रहे तैनात

कार्यक्रम में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 300 से अधिक महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

आसपास के कई थानों की पुलिस बल को भी लगाया गया। इसके अलावा सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी पूरे कार्यक्रम के दौरान गतिविधियों पर नजर रखते हुए।

यह भी पढ़ें- भोजपुर में भरत तिवारी के ब्रह्मभोज पर कटाव पीड़ितों को बांटे गए वस्त्र, बेटे की याद में अनोखी पहल 

यह भी पढ़ें- भरत तिवारी के ब्रह्मभोज में जनसैलाब; ढाई घंटे में 3000 से अध‍िक लोगों ने क‍िया भोजन, भोजपुर पुल‍िस-प्रशासन अलर्ट

यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले अश्विनी चौबे, कहा- 'यह एनकाउंटर नहीं, हत्या है'