Move to Jagran APP

आरा निकाय चुनाव : पुरुषों के नाम भी नहीं ऐसा रिकार्ड, 4 वोट से अर्चना तो 100 से भी कम वोट से हारे 7 प्रत्याशी

आरा नगर निगम चुनाव के घोषित हुए रिजल्ट में कई ऐसे परिणाम हैं जो अपने आप में काफी चौंकाने वाले हैं। कई प्रत्याशियों ने काफी करीबी अंतर से प्रतिद्वंद्वी को मात दी है। वहीं 11 महिलाओं ने जो रिकार्ड बनाया है वैसा तो पुरुष भी नहीं कर पाए हैं।

By dharmendra kumar singhEdited By: Yogesh SahuPublished: Mon, 02 Jan 2023 12:23 AM (IST)Updated: Mon, 02 Jan 2023 12:23 AM (IST)
आरा निकाय चुनाव : पुरुषों के नाम भी नहीं ऐसा रिकार्ड, 4 वोट से अर्चना तो 100 से भी कम वोट से हारे 7 प्रत्याशी
आरा निकाय चुनाव : 4 वोट से अर्चना तो 100 से भी कम वोट से हारे 7 प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, आरा। नगर निगम चुनाव के घोषित रिजल्ट में कई ऐसे परिणाम है जो अपने आप में काफी चौंकाने वाले हैं। आरा के वार्ड नंबर 44 में वार्ड पार्षद प्रत्याशी अर्चना देवी महज चार वोटों के अंतर से चुनाव हार गईं। गिनती के दौरान विजयी रहीं प्रभावती देवी को 1517 मत मिले, जबकि चुनाव हारी अर्चना देवी को 1513 मत मिले। इस बार सबसे कम वोट से हारने और जीतने का रिकार्ड वार्ड नंबर 44 में ही बना है।

loksabha election banner

इसी प्रकार वार्ड नंबर 28 में अवधेश यादव 35 मतों से सादिया खातून से चुनाव हार गए। यहां पर सादिया को 799 और अवधेश यादव को 764 मत मिले हैं। इसी प्रकार वार्ड नंबर 39 में महज 40 वोट से रंग बहादुर हार गए। इनका वोट 689 आया है जबकि इस वार्ड से विजयी अंकित कुमार वर्मा को 729 वोट आए हैं।

इसी प्रकार वार्ड नंबर आठ से मनीष कुमार गुप्ता महज 43 वोट से हारे हैं। इन का कुल वोट 1302 है जबकि विजयी वार्ड पार्षद सम्राट सक्सेना 1345 वोट लाए। वार्ड नंबर 42 से अनीता देवी 48 मतों से हार गई हैं। इन्हें 1582 वोट मिले हैं, जबकि यहां से विजयी प्रत्याशी संध्या देवी 1630 लाकर वार्ड पार्षद बन गई हैं।

इसी तरह से वार्ड संख्या नौ से बबीता देवी 51 मतों से चुनाव हारी हैं। इन्हें 582 वोट मिले हैं, जबकि यहां से विजयी रानी सिंह को 633 मत मिले हैं। इसी प्रकार वार्ड चार से अखिलेश प्रसाद 65 मतों से हारे हैं, वार्ड 27 से मोहम्मद साफी 70 मतों और वार्ड 38 से 90 मतों से रीता देवी चुनाव हार गई हैं।

इधर, ज्यादा वोटों से चुनाव जीतने के मामले में भी कई रिकार्ड बने। आरा में सबसे ज्यादा 1575 वोट से चंदा देवी वार्ड नंबर 14 से चुनाव जीती हैं। चंदा को कुल 2113 मत, जबकि यहां से चुनाव हारी प्रिया कुमारी को महज 538 वोट मिले हैं।

इसी प्रकार वार्ड पांच से रंजीत कुमार सिंह 1165 मतों से वार्ड 17 से भानु दुबे 1019 वोटों से और वार्ड सात से जितेंद्र कुमार 857 वोटों से चुनाव जीत इस बार ज्यादा वोटों से चुनाव जीतने का रिकार्ड बनाया है। 

11 महिलाएं दूसरी बार जीतकर सदन में पहुंचीं

निगम चुनाव में इस बार 11 ऐसी महिलाएं हैं जो दूसरी या उससे ज्यादा बार लगातार चुनाव जीतकर सदन में पहुंची हैं। इनमें वार्ड नंबर छह से निर्विरोध मालती देवी, वार्ड 14 से चंदा देवी, वार्ड 16 से रूबी कुमारी, वार्ड 18 से संध्या सिंह, वार्ड 22 से रेखा जैन, वार्ड 30 से अनीता देवी, वार्ड 32 से प्रियंका देवी और वार्ड 37 से सीता देवी लगातार चुनाव जीती हैं। ऐसा रिकार्ड तो कई पुरुषों के नाम भी नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.