Move to Jagran APP

भोजपुर में सेना के रिटायर्ड जवान ने संपत्ति विवाद में भतीजे की गोली मारकर ली जान, भाई जख्मी

भोजपुर में संपत्ति विवाद को लेकर सेना के रिटायर्ड जवान ने अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में एक अन्य युवक भी गंभीर है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 08:27 AM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 08:27 AM (IST)
भोजपुर में सेना के रिटायर्ड जवान ने संपत्ति विवाद में भतीजे की गोली मारकर ली जान, भाई जख्मी
भोजपुर में सेना के रिटायर्ड जवान ने संपत्ति विवाद में भतीजे की गोली मारकर ली जान, भाई जख्मी

भोजपुर, जेएनएन। जिले में सोमवार की सुबह बड़ी वारदात हो गई। सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत एकवारी गांव में संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान सेना के रिटायर्ड जवान ने अपने भतीजे और भाई को गोली मार दी। जिसमें भतीज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि भाई को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा में भर्ती कराया गया है। मृतक 21 वर्षीय विक्की कुमार एकवारी निवासी किसान अखिलेश सिंह का पुत्र था। वह स्नातक में पढ़ता था। उसकी कनपटी और पीठ समेत शरीर में तीन जगहों पर गोली के निशान पाए गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई है।

loksabha election banner

एक महीने से चल रहा था विवाद

बताया जा रहा हैं कि सहार के एकवारी गांव में तीन भाइयों अखिलेश सिंह, कमलेश सिंह और अवधेश सिंह के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर करीब एक महीने से विवाद चला आ रहा था। इस बीच सोमवार की सुबह सात बजे विवाद ने तूल पकड़ लिया। सुबह जब विक्की घर के आंगन स्थित चापकाल पर स्नान कर रहा था कि इसी दौरान सेना से रिटायर्ड चाचा अवधेश सिंह ने भतीजे विक्की पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान बीच बचाव करने आए मंझले भाई कमलेश सिंह के पर भी अवधेश ने फायरिंग कर दी। जिसमें भी हाथ में गोली लगने से उसका भाई घायल हो गया। बाद में उसे इलाज के लिए सहार पीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे आरा रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर सहार थाना पुलिस गांव पहुंची, तबतक आरोपित रिटायर्ड फौजी फरार हो चुका था।

एक महीना पहले रिटायर्ड होकर आया था गांव

आरोपी अवधेश सिंह के बारे में बताया जा रहा कि वह करीब एक महीना पहले आर्मी से रिटायर्ड होकर आया था। अपने गांव पर ही रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। पीरो डीएसपी अशोक कुमार आजाद ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.