विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरा होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद और डायवर्ट, 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रेलवे का मेगा ब्लॉक

Published: Sun, 20 Sep 2026 05:06 PM (IST)

मोकामा के पास नए रेल पुल को मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. मोकामा के पास नए डबल लाइन रेल पुल को जोड़ने का कार्य।

  2. 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ट्रेनों पर मेगा ब्लॉक का असर।

  3. आरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद और मार्ग परिवर्तित।

जागरण संवाददाता, आरा। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन पर आने एवं जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का परिवर्तन किया गया है, जिसमें मोकामा के पास गंगा नदी पर स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र रेल-सह-सड़क पुल के समानांतर बनाए गए नवनिर्मित डबल लाइन रेल पुल को हावड़ा-दिल्ली मुख्य-रेललाइन से जोड़ने का काम अब अंतिम चरण में है।

इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने नए पुल से नियमित रेल परिचालन शुरू करने को लेकर आगामी 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक व्यापक नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य करने के लिए मेगाब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है।

इस दौरान ट्रेनों के परिचालन पर बड़ा असर पड़ेगा जिसमें कई ट्रेनों के रद तथा कई के मार्ग में परिवर्तन कर चलाया जाएगा। एनआई ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनों के रद, डायवर्ट और समय में बदलाव होने के कारण रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का वास्तविक स्थिति जांच कर यात्रा करने की अपील की है।

  • 20 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक आरा- पाटलिपुत्र-हाजीपुर से मुजफ्फरपुर तथा बरौनी होकर जाने वाली ट्रेनें 22563/64 उधना- जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस, 12435/6 जयनगर आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस,15483/84 महानंदा एक्सप्रेस, 15945/46 एलटीटी डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 12577/78 बागमती एक्सप्रेस 13245/46 और 13247/48 कैपिटल एक्सप्रेस
  • 20 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक आरा-पटना-बख्तियारपुर- बिहारशरीफ-किऊल होकर जाने वाली ट्रेनें, 12303/04 पूर्वा एक्सप्रेस 13005/06 हावड़ा- अमृतसर मेल, 13047/48 विभूति एक्सप्रेस, 22947/48 सूरत भागलपुर एक्सप्रेस, 15648 गुवाहाटी एलटीटी एक्सप्रेस
  • 20 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक डीडीयू-सासाराम-गया-क्यूल होकर जाने वाली ट्रेनें, 15657/58 ब्रह्मपुत्र मेल, 22405/06 भागलपुर आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस, 15647 गुवाहाटी एलटीटी एक्सप्रेस13037/38 कुंभ एक्सप्रेस ( धनबाद होकर) 13035/36 उपासना एक्सप्रेस (धनबाद होकर) 

यह भी पढ़ें- आरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रहेंगी प्रभावित, बदलेगा रूट; देखें पूरी लिस्ट