विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रहेंगी प्रभावित, बदलेगा रूट; देखें पूरी लिस्ट

Published: Sat, 19 Sep 2026 09:34 PM (IST)

दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनें 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मोकामा के ...और पढ़ें

आरा जंक्‍शन से गुजरने वाली ट्रेनें डायवर्ट। सांकेत‍िक तस्‍वीर

आरा जंक्‍शन से गुजरने वाली ट्रेनें डायवर्ट। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. आरा से गुजरने वाली ट्रेनें 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रभावित रहेंगी।

  2. मोकामा के पास नए रेल पुल पर नॉन-इंटरलाकिंग कार्य होगा।

  3. यात्री यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।

जागरण संवाददाता, आरा।  दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन पर आने एवं जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का परिवर्तन किया गया है। 

मोकामा के पास गंगा नदी पर स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र रेल-सह-सड़क पुल के समानांतर बनाए गए नवनिर्मित डबल लाइन रेल पुल को हावड़ा-दिल्ली मुख्य-रेललाइन से जोड़ने का काम अब अंतिम चरण में है।

इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने नए पुल से नियमित रेल परिचालन शुरू करने को लेकर आगामी 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक व्यापक नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य करने के लिए मेगाब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। 

इस दौरान ट्रेनों के परिचालन पर बड़ा असर पड़ेगा जिसमें कई ट्रेनों के रद्द तथा कई के मार्ग में परिवर्तन कर चलाया जाएगा। 

एनआई ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनों के रद, डायवर्ट और समय में बदलाव होने के कारण रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का वास्तविक स्थिति जांच कर यात्रा करने की अपील की है। 

20 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक आरा- पाटलिपुत्र-हाजीपुर से मुज्जफरपुर तथा बरौनी होकर जाने वाली ट्रेनें:

  • 22563/64 उधना- जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस
  • 12435/6 जयनगर आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस
  • 15483/84 महानंदा एक्सप्रेस
  • 15945/46 एलटीटी डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
  • 12577/78 बागमती एक्सप्रेस
  • 13245/46 & 13247/48 कैपिटल एक्स्प्रेस 

20 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक आरा-पटना-बख्तियारपुर- बिहारशरीफ-किऊल होकर जाने वाली ट्रेनें:

  • 12303/04 पूर्वा एक्सप्रेस
  • 13005/06 हावड़ा- अमृतसर मेल
  • 13047/48 विभूति एक्सप्रेस
  • 22947/48 सूरत भागलपुर एक्सप्रेस
  • 15648 गुवाहाटी एलटीटी एक्सप्रेस

20 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक डीडीयू-सासाराम-गया-क्यूल होकर जाने वाली ट्रेनें

  • 15657/58 ब्रह्मपुत्र मेल
  • 22405/06 भागलपुर आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस
  • 15647 गुवाहाटी एलटीटी एक्सप्रेस
  • 13037/38 कुंभ एक्सप्रेस ( धनबाद होकर)
  • 13035/36 उपासना एक्सप्रेस (धनबाद होकर)

यह भी पढ़ें- 21 सितंबर तक कई ट्रेनों का रूट बदला, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन; देखें पूरी लिस्ट