Ara News: आरा में अचानक होने लगी फायरिंग, गोली मारकर भाग रहे अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़; 2 घायल
बिहार के भोजपुर में अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस और अपराधियो के बीच मुठभेड़ हुई है। इस घटना में 2 कुख्यात अप ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-मोहनिया हाईवे पर कौंरा गांव के समीप रविवार की शाम रोडरेज के विवाद में बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी।
इस दौरान घटना को अंजाम देने के बाद भागने के क्रम में नयका टोला के समीप पुलिस टीम और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दोनों बदमाश जख्मी हो गए।

अपराधियों की गोली से घायल प्रापर्टी डीलर पप्पू सिंह। (फोटो जागरण)
अपराधियों के हमले में घायल 36 वर्षीय पप्पू सिंह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव के वार्ड नंबर 10 निवासी स्वर्गीय अनुराग सिंह के पुत्र है। वे पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल अपराधियों में रोहतास जिले के मधुकरपुर निवासी छोटू मिश्रा एवं आरा के अहिरपुरवा निवासी विपुल तिवारी शामिल हैं।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही एसपी राज, जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, थानाध्यक्ष बिगाउ राम एवं सर्किल इंस्पेक्टर प्रभाष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की।
एसपी राज ने बताया कि गाड़ी पार्किंग करने एवं ओवरटेक के विवाद में पहले गोली मारी गई। बाद में पुलिस ने घेराबंदी की तो मुठभेड़ में दोनों हमलावर घायल हो गए। दोनों का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है।
इनमें छोटू मिश्रा तीन-चार माह पूर्व ही भागलपुर जेल से जमानत पर रिहा हुआ है। उन्होंने बताया कि संध्या करीब छह बजे कौंरा के पास गाड़ी पार्किंग करने लेकर दोनों बदमाशों एवं पप्पू सिंह के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों बदमाशों ने पप्पू सिंह को गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी।

बरामद अवैध हथियार और गोली। (जागरण)
एसपी ने बताया की गोली मारकर जब दोनों भागने का प्रयास कर रहे थे, तभी सूचना मिलते ही जगदीशपुर पेट्रोलिंग पुलिस एवं थानाध्यक्ष की टीम ने नयका टोला के पास अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया।
दोनों पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जिसके पुलिस ने भी अपने आत्मरक्षा में फायरिंग की। जिसमें पैर में गोली लगने से दोनों अपराधी जख्मी हो गए।
चार माह पूर्व जेल से छूटा था पुलिस से मुठभेड़ में घायल छोटू मिश्रा
आरा के जगदीशपुर में रविवार की देर शाम प्रॉपर्टी डीलर पप्पू सिंह को गोली मारकर भागने के दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में साथी समेत घायल कुख्यात हिस्ट्रीशीटर छोटू मिश्रा करीब चार माह पूर्व जेल से जमानत पर बाहर निकला था। पुलिस रिकॉर्ड में उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

गोली कांड के बाद पहुंचे एसपी राज। (जागरण)
उसके विरुद्ध अभी तक करीब 11 गंभीर कांड मिले हैं। आरा में ठेकेदार की हत्या, पुलिस से मुठभेड़, हत्या के प्रयास, रंगदारी और मिथलेश पासवान हत्याकांड जैसे गंभीर कांडों चार्जशीटेड रहा है। चार साल पहले जेल गया था। भागलपुर जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटकर बाहर आया था।
छोटू मिश्रा मूल रूप से रोहतास जिले के दिनारा थाना के मधुकरपुर गांव का निवासी है। वर्तमान में आरा शहर के आनंद नगर शिवपुर मोहल्ले में रहता है।
यह भी पढ़ें-
Ara News: नाम है 'रवि किशन', काम जानकर हो जाएंगे हैरान; अब आरा में चढ़े पुलिस के हत्थे
Ara News: आरा में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड क्रिमिनल, बड़ी घटना को देने जा रहा था अंजाम; पुलिस ने दबोचा

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।