विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरा जंक्शन पर दिल्ली-सिलचर एक्सप्रेस का इंजन फेल, दो घंटे रुकी रही ट्रेन, ब्रह्मपुत्र मेल भी प्रभावित

Published: Thu, 22 Oct 2026 02:50 PM (IST)

आरा जंक्शन पर दिल्ली से सिलचर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल हो गया, जिससे रेल परिचालन दो घंटे ...और पढ़ें

आरा जंक्‍शन पर दो घंटे रुकी रही द‍िल्‍ली-सिलचर एक्‍सप्रेस। फाइल

आरा जंक्‍शन पर दो घंटे रुकी रही द‍िल्‍ली-सिलचर एक्‍सप्रेस। फाइल

HighLights

  1. दिल्ली-सिलचर एक्सप्रेस का इंजन आरा जंक्शन पर फेल हुआ।

  2. दो घंटे तक रेल परिचालन बाधित, कई ट्रेनें प्रभावित हुईं।

  3. यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

जागरण संवाददाता, आरा। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन पर गुरुवार को दिल्ली से चलकर गुवाहाटी होते हुए सिलचर जाने वाली ट्रेन नंबर 22450 एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल हो गया। 

इससे रेल परिचालन बाधित हो गया। इंजन में खराबी आने के कारण ट्रेन आरा जंक्शन पर करीब दो घंटे तक खड़ी रही। इस वजह से डाउन लाइन से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा।

कई ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य तक पहुंचने के क्रम में विभिन्न स्थानों पर रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से गुवाहाटी और सिलचर की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन डाउन लाइन से गुजरने के दौरान आरा जंक्शन पर पहुंची थी।

इसी दौरान ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। रेलवे कर्मियों की ओर से इंजन में आई खराबी को दूर करने और परिचालन बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की गई। 

दो घंटे तक प्रभावित रहा रेल परिचालन

इंजन फेल होने के कारण आरा जंक्शन पर ट्रेन के खड़े रहने से दूसरी ट्रेनों को आगे बढ़ाने में परेशानी हुई। ब्रह्मपुत्र मेल समेत अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ।

कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर आगे नहीं बढ़ सकीं और उन्हें रास्ते में विभिन्न स्थानों पर रोककर रखना पड़ा। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में विलंब की आशंका बनी रही।

रेलवे परिचालन से जुड़े इस व्यवधान के कारण आरा जंक्शन से गुजरने वाले यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में परेशानी झेलनी पड़ी। डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य करने के लिए इंजन की खराबी दूर करना जरूरी था।

आरा जंक्शन पर दो घंटे खड़ी रही दिल्ली सिलचर एक्सप्रेस ट्रेन

खबर लिखे जाने तक परिचालन सामान्य नहीं खबर लिखे जाने तक आरा जंक्शन पर इंजन फेल होने से प्रभावित ट्रेन के परिचालन और डाउन लाइन पर अन्य ट्रेनों की आवाजाही को लेकर स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की जानकारी नहीं मिल सकी थी।

ब्रह्मपुत्र मेल समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य की ओर बढ़ने के क्रम में विभिन्न स्थानों पर रुकी हुई थीं। इंजन में आई तकनीकी खराबी दूर होने और लाइन खाली होने के बाद ही ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने की उम्मीद थी।

इस घटना ने एक बार फिर तकनीकी खराबी के कारण रेल परिचालन पर पड़ने वाले असर को सामने ला दिया। हालांकि, इस व्यवधान से प्रभावित ट्रेनों की संख्या, उनके विलंब की वास्तविक अवधि और परिचालन सामान्य होने के समय की आधिकारिक पुष्टि खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

हालांकि दानापुर रेल मंडल के द्वारा आरा जंक्शन पर खड़ी साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन की इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। 

यह भी पढ़ें- छपरा के रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 24-25 अक्टूबर को कई ट्रेनों के स्टेशन और ठहराव में बदलाव