विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छपरा के रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 24-25 अक्टूबर को कई ट्रेनों के स्टेशन और ठहराव में बदलाव

Published: Wed, 21 Oct 2026 05:33 PM (IST)

छपरा और आसपास के रेल यात्रियों को 24 व 25 अक्टूबर को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वाराणसी ...और पढ़ें

छपरा जंक्‍शन के यात्र‍ियों के ल‍िए जरूरी खबर। फाइल

छपरा जंक्‍शन के यात्र‍ियों के ल‍िए जरूरी खबर। फाइल

HighLights

  1. 24-25 अक्टूबर को छपरा के यात्रियों को परेशानी।

  2. वाराणसी सिटी स्टेशन पर निर्माण कार्य से परिचालन प्रभावित।

  3. कई ट्रेनों के स्टेशन, ठहराव और समय में बदलाव।

जागरण संवाददाता, छपरा। छपरा और आसपास के यात्रियों को 24 और 25 अक्‍टूबर को रेल यात्रा के दौरान परेशानी हो सकती है।

कुछ ट्रेनों के स्‍टेशनों में बदलाव किया गया है तो कुछ का ठहराव नि‍रस्‍त कर दिया गया है। इसके अलावा एक ट्रेन दो घंटे विलंब से चलेगी। 

दरअसल पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के वाराणसी सिटी स्टेशन पर 25 अक्टूबर को प्लेटफार्म से जुड़े निर्माण कार्य प्रस्‍तावित हैं। इसके कारण कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

दो घंटे देर से चलेगी साबरमती एक्‍सप्रेस 

रेलवे के अनुसार, 25 अक्टूबर को वाराणसी सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

तीन ट्रेनों के स्‍टेशनों में बदलाव

24 अक्टूबर को लखनऊ जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 15008 कृषक एक्सप्रेस सारनाथ तक ही चलेगी। 25 अक्टूबर को दोहरीघाट से चलने वाली गाड़ी संख्या 65121 का भी सारनाथ तक परिचालन होगा।

दोनों ट्रेनें सारनाथ और वाराणसी सिटी के बीच निरस्त रहेंगी। वहीं, 25 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट सारनाथ स्टेशन से खुलेगी।

तीन ट्रेनों का ठहराव निरस्त

25 अक्टूबर को छपरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 15159 सारनाथ एक्सप्रेस और 24 अक्टूबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 11061 पवन एक्सप्रेस का वाराणसी सिटी स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है, ताक‍ि तय तिथ‍ि को यात्रा के दौरान वे परेशानी से बच सकें। तय तिथ‍ि के बाद ट्रेनें पूूूूूर्ववत चलेंगी।