महानंदा एक्सप्रेस हादसे के बाद आरा जंक्शन में प्रशासनिक चूक? स्टेशन प्रबंधक हटे, सरकारी CUG मोबाइल का हैंडओवर नहीं
आरा जंक्शन पर महानंदा एक्सप्रेस हादसे के बाद स्टेशन प्रबंधक एनके राय को पद से हटा दिया गया, लेकिन उनका ...और पढ़ें

ट्रेन परिचालन में समन्वय जरूरी
HighLights
स्टेशन प्रबंधक एनके राय को पद से हटाया गया।
सरकारी सीयूजी मोबाइल नंबर का हस्तांतरण अधूरा रहा।
प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, संवाद में असमंजस।
जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन पर सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद रेलवे की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। स्टेशन प्रबंधक एनके राय को पद से हटाए जाने के बावजूद उनका सरकारी सीयूजी मोबाइल नंबर अब तक किसी दूसरे अधिकारी या कर्मचारी को हैंडओवर नहीं किए जाने की बात सामने आई है। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
महत्वपूर्ण संपर्क नंबर का हस्तांतरण अधूरा
रेलवे में सीयूजी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच त्वरित संवाद, परिचालन संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान और आपात परिस्थितियों में संपर्क स्थापित करने के लिए किया जाता है।
ऐसे में स्टेशन प्रबंधक के पद पर बदलाव के बाद भी सरकारी मोबाइल का हस्तांतरण नहीं होना प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करता है।
ट्रेन परिचालन में समन्वय जरूरी
आरा जंक्शन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। ट्रेनों के परिचालन और आपात परिस्थितियों में अधिकारियों के बीच समय पर संपर्क बेहद जरूरी है। ऐसे में आधिकारिक मोबाइल नंबर की जिम्मेदारी स्पष्ट नहीं होने से संवाद व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
नए स्टेशन प्रबंधक और मोबाइल की जिम्मेदारी पर नजर
स्टेशन प्रबंधक एनके राय को हटाए जाने के बाद सरकारी सीयूजी मोबाइल नंबर किस अधिकारी को सौंपा जाएगा, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
अब नजर इस बात पर है कि रेलवे प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और आधिकारिक संपर्क नंबर का हस्तांतरण कब पूरा होता है।
यह भी पढ़ें- महानंदा एक्सप्रेस हादसे के बाद कार्रवाई, लोको पायलट को ट्रेन से उतारा; ब्लड टेस्ट भी कराया, दानापुर तलब
