विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरा में इंटर के छात्र को गोली मारने वाला अनीश यादव पटना से गिरफ्तार, कार और मोबाइल जब्त

Published: Sat, 03 Oct 2026 04:17 PM (IST)

नवादा थाना क्षेत्र में इंटर के छात्र कृष राज को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी ...और पढ़ें

पुल‍िस ग‍िरफ्त में गोली मारने का आरोप‍ित अनीश यादव।

पुल‍िस ग‍िरफ्त में गोली मारने का आरोप‍ित अनीश यादव।

HighLights

  1. इंटर छात्र कृष राज को गोली मारने का मामला।

  2. मुख्य आरोपी अनीश यादव दानापुर के होटल से गिरफ्तार।

  3. पुलिस ने कार-मोबाइल जब्त किया, दूसरे की तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, आरा। नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के पास इंटर के छात्र को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक नामजद आरोपित अनीश यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसे पटना जिले के दानापुर के उसरी शिवाला मोड़ के पास एक होटल से धर दबोचा। उसके पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार और मोबाइल भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपित अनाइठ बाजारी मोहल्ला का निवासी है। जबकि, कांड में संलिप्त दूसरे आरोपित पवन यादव की तलाश जारी है।

दूसरा नामजद आरोपित अब भी फरार, कार एवं मोबाइल जब्त

सदर एसडीपीओ-वन सुशील कुमार ने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर बताया कि छह सितंबर 2026 की शाम अनाइठ मोहल्ला स्थित पाइपलाइन के समीप बाइक सवार आरोपितों ने एक कृष राज नामक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया था।

इस मामले में घायल ने अनीश व पवन के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी कराई थी। अनुसंधान के दौरान नामजद आरोपित अनीश यादव की गिरफ्तारी की गई।

पुलिस के अनुसार यह घटना उस समय हुई थी जब कृष राज अपने मोहल्ले के अमन नामक युवक के साथ बाइक से आटा लेकर घर लौट रहा था।

इसी दौरान हार्डवेयर दुकान के समीप पीछे से बाइक पर आए अनीश यादव और उसके भाई पवन कुमार यादव ने उसे गोली मार दी थी।

पीठ में मार दी थी गोली 

गोली कृष की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस कांड में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद करने के प्रयास में लगी है।

पकड़े गए अनीश यादव ने पूछताछ में अपने एक साथी जगेश यादव का नाम बताया है, जिसके पास कांड में प्रयुक्त हथियार है।

गिरफ्तारी के लिए एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर डीआइयू और नवादा थाना के दारोगा अविनाश कुमार दानापुर गए थे।

यह भी पढ़ें- भोजपुर में ईंट- बालू हटाने के विवाद में फायरिंग, इंटर के छात्र को मारी गोली