विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरा में पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, घायल महिला के शरीर पर लगे डेढ़ सौ टांके

Published: Thu, 29 Oct 2026 03:27 PM (IST)

आरा में एक पति ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी पर चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसे डेढ़ सौ टांके लगे।

पत्नी को चाकू से गोदा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

पत्नी को चाकू से गोदा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार।

  2. घायल महिला को लगे डेढ़ सौ से अधिक टांके।

  3. पुलिस ने आरोपी पति को तुरंत किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, आरा। टाउन थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया मोहल्ले में बुधवार की रात आपसी विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

महिला के गर्दन के दोनों तरफ, पीठ, दोनों हाथ, चेहरे के बाएं हिस्से, सिर और ललाट पर चाकू से इतने वार किए कि इलाज के लिए गई महिला को डेढ़ सौ टांके लगाने पड़े। 

घटना के बाद स्वजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।

आरोपित पति गिरफ्तार 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया हैं।घायल महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी पंकज कुमार ठाकुर की 27 वर्षीय पत्नी प्राची कुमारी के रूप में हुई हैं। वह अपने पति के साथ बड़ी मठिया मोहल्ले में किराये के मकान में रहती थी। हालत चिंताजनक हैं। 

इधर, थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि घायल महिला के पिता मनोज कुमार ठाकुर के बयान पर आरोपित पति पंकज कुमार ठाकुर के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। 

C-179-1-PAT1002-564634

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, घटना में प्रयुक्त चाकू अब तक बरामद नहीं हो सका हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पारिवारिक विवाद की बात सामने आई हैं।

डाक्टर ने कहा, घायल महिला के शरीर पर लगे सवा सौ से अधिक टांके

इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि घायल महिला के सिर, गर्दन, पीठ, सीना और चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वार किए गए थे। सवा सौ से अधिक टांके लगे हैं। करीब तीन घंटे तक ऑपरेशन कर क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर दी गई हैं। फिलहाल उसे 72 घंटे तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- हेरोइन तस्करी का फैमिली सिंडिकेट: पत्नी, मां और भाइयों के साथ चला रहा था धंधा, दंपती के खातों में मिले 46.64 लाख रुपये