विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ara News: पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़े दो गुट, 7 लोगों को गोली मारी; दो की मौत

Published: Sun, 20 Apr 2025 11:37 PM (IST)Updated: Mon, 21 Apr 2025 08:38 AM (IST)

आरा के गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में शादी समारोह के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गई जिसमें ...और पढ़ें

भोजपुर में शोध-प्रतिशोध में सात को गोली मारी, दो की मौत
भोजपुर में शोध-प्रतिशोध में सात को गोली मारी, दो की मौत

HighLights

  1. पूर्व रंजिश में वारदात, दो की हालत गंभीर
  2. शोध-प्रतिशोध में सात को गोली मारी

जागरण टीम, आरा/अगिआंव। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत लहरपा गांव में रविवार की रात शादी समारोह के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गई।

इस दौरान हथियारबंद तत्वों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 7 लोगों को गोली मार दी। जिसमें दो की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग घायल बताए जाते हैं।

मृतकों में लहरपा गांव निवासी 23 वर्षीय लवकुश कुमार, पिता सुरेश यादव और 23 वर्षीय राहुल कुमार, पिता संजय सिंह शामिल हैं।

वहीं घायलों में लहरपा निवासी बाली सिंह के 30 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार, सुदर्शन सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अप्पू कुमार, नारायणपुर के भलुनी गांव निवासी 20 वर्षीय अक्षय कुशवाहा और आर्यन कुमार शामिल हैं।

किसी को पेट तो किसी को पैर में गोली लगी है। इसमें अप्पू की हालत गंभीर बताई जाती है। इलाज सदर अस्पताल और बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।

अस्पताल में इलाजरत घायल।

काउप गांव से आई थी बरात

इस घटना को पूर्व की रंजिश और प्रतिशोध से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार लहरपा गांव निवासी कमलेश कुशवाहा के घर रविवार की रात काउप गांव से बरात आई थी।

घटना के समय रात में बरात दरवाजे पर पहुंचने वाली थी। इस दौरान अधिक भीड़ थी और रास्ते पर जाम लगा था। कई लोग निमंत्रण में भी आए थे।

इसी दौरान थार गाड़ी पर सवार लोगों से भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते बात गोलीबारी तक पहुंच गई। ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू होने से अफरातफरी मच गई।

गोली लगने से दो लोगों की मौत

गोली लगने से लवकुश कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि राहुल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि, चार लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही गड़हनी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार समेत अन्य पदाधिकारी वहां पहुंच गए। पूर्व में भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया पुत्र बबलू सिंह को आरा में गोली मारी गई थी। जिसमें गिरफ्तारी भी हुई थी। इसे लेकर भी दोनों गुटों में रंजिश चली आ रही थी। सड़क जाम लगना बहाना बन गया।

हत्या की घटना को लेकर जांच को पहुंचे एसपी राज।

गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर आरा-अरवल मार्ग जाम

लहरपा गांव में हत्या की घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने सोमवार की सुबह अगिआंव मोड़ के समीप शव के साथ आरा-अरवल मार्ग और गड़हनी -अगिआंव पथ को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग मुआवजा और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे पदाधिकारी समझाने -बुझाने में लगे हैं। सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

हत्या को लेकर सड़क जाम करते आक्रोशित लोग।

पिता और पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ

वारदात के बाद देर रात भोजपुर एसपी राज ने घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। जिस थार कार पर हमले की बात सामने आ रही है, उसकी भी जांच की। इसे लेकर नामजद प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस लहरापा गांव के पिता और पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

यह भी पढ़ें-

Rohtas News: रोहतास में ज्वेलरी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गहने से भरा बैग ले भागे लुटेरे