आरा में छठ पर ट्रैफिक रूट बदला, रविवार दोपहर से सोमवार सुबह तक इन रास्तों पर बड़े वाहनों की नो-एंट्री
आरा में छठ महापर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। रविवार दोपहर से सोमवार ...और पढ़ें

बेलाउर में नो एंट्री के लिए बना ड्रॉप गेट। सौ: प्रशासन
HighLights
रविवार दोपहर से सोमवार सुबह तक बड़े वाहनों पर रोक।
कलेक्ट्रेट तालाब के आसपास सभी वाहनों की नो एंट्री।
चर्च और न्यायालय के सामने पार्किंग स्थल बनाए गए।
जागरण संवाददाता, आरा। जिले में आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की गई है।
आरा शहर में प्रवेश करने वाली सभी प्रमुख सड़कों से आने वाले बड़े वाहनों के आवागमन पर आज रविवार की दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक रोक रहेगी।
इसी तरह सोमवार को दूसरे अर्ध्य के दिन सुबह तीन बजे से नौ बजे तक परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। इस दौरान भारी वाहन आरा शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।
आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर भी बड़े वाहनों की नहीं मिलेगी एंट्री
इसके लिए धरहरा से आरा शहर, जीरो माइल से आरा शहर, वामपाली से आरा शहर आने पर रोक है। वहीं तेतरिया मोड़ से बेलाउर, पवना जाने वाली सड़क और अगिआंव से पवना की तरफ आने वाली सड़क पर नो इंट्री पहले अर्ध्य रविवार की दोपहर से दुसरे अर्ध्य सोमवार की सुबह नौ बजे तक लगाई गई है।
प्रशासन ने तेतरिया मोड़ से पीरो जाने के लिए आरा-सासाराम और अगिआंव से गड़हनी-अगिआंव पथ पर आवागमन व्यवस्था बहाल रखी है। नो इंट्री व्यवस्था को समय से लागू करने के लिए अधिकांश चिन्हित स्थानों पर ड्रॉप गेट बना दिए गए हैं।
कलेक्ट्रेट तालाब के आसपास सभी सड़कों पर नो एंट्री
छठ पूजा में पहले अर्ध्य के दिन आज रविवार की दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक और सोमवार को दूसरे अर्ध्य के दिन सुबह तीन बजे से सुबह नौ बजे तक नो इंट्री लगाई गई है।
नो एंट्री चर्चगेट से कलेक्ट्रेट की ओर आने पर, नागरिक प्रचारिणी से कलेक्ट्रेट, अंबेडकर गोलंबर से कलेक्ट्रेट, नगर निगम के तरफ से कलेक्ट्रेट और होमगार्ड कार्यालय से कलेक्ट्रेट तालाब की तरफ आने पर पूरी तरह दो पहिया, तीन पहिया या चार पहिया वाहन आने पर रोक रहेगी।
चर्च और न्यायालय के सामने बने पार्किंग स्थल
कलेक्ट्रेट छठ घाट के चारों तरफ से सभी प्रकार के वाहनों की नो इंट्री लगने के कारण दो पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। संस्कृतिक भवन मोड़ के पास चर्च के समीप और दूसरा न्यायालय के सामने वीर कुंवर सिंह मैदान में पार्किंग स्थल होगा, जहां वाहनों को श्रद्धालु या अन्य लोग लगा सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।