केन्द्रीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव संपन्न
भोजपुर। केन्द्रीय विद्यालय, आरा में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चो
भोजपुर। केन्द्रीय विद्यालय, आरा में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद आर.के. सिंह का स्वागत प्राचार्या सीमा प्रधान ने किया। साथ ही उन्होंने अन्य अतिथियों का स्वागत करने के पश्चात विद्यालय की उपलब्धियों को गिनाया तथा विद्यालय में कक्षाओं में सेक्शन बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। अपने उद्बोधन में स्थानीय सांसद ने नैतिक शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। सांसद ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को सांसद ने पुरस्कृत किया। आयोजन में वीरेन्द्र गुप्ता, विक्रांत, जी.एन. सिंह आदि शिक्षकों का उल्लेखनीय योगदान रहा। मंच संचालन वेद प्रकाश द्विवेदी ने किया। अंत में वरिष्ठ शिक्षिका नीलम प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।