Move to Jagran APP

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म ,आरोपित गिरफ्तार

भोजपुर में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 10:02 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 10:02 PM (IST)
किशोरी को अगवा कर  दुष्कर्म ,आरोपित गिरफ्तार
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म ,आरोपित गिरफ्तार

आरा। भोजपुर में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपित मुकेश यादव बहोरनपुर ओपी के पुरूषोत्तमपुर गांव का निवासी हैं। सोमवार को सदर अस्पताल, आरा में पीड़ित किशोरी का मेडिकल जांच कराया गया। पुलिस के अनुसार कोर्ट में भी 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा। बताया जाता हैं कि बहोरनपुर ओपी के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी 15 अक्टूबर की शाम घर से शौच के लिए खेत की ओर गई हुई थी। आरोप है कि उसी दौरान आरोपित ने किशोरी को हथियार के बल पर बेहोश कर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में दूसरे दिन अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया गया। साथ ही आरोपित को धर दबोचा गया। पुलिस के अनुसार किशोरी के गायब होने के बाद पिता ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। इधर, बरामद किशोरी अगवा करने वाले युवक पर दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगा रही है। जिसके आधार पर उसका मेडिकल जांच कराया जा रहा है। कोर्ट में भी बयान दर्ज कराया जाएगा। कोर्ट में बयान होने और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आरोप-पत्र समर्पित करेगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.