मोटरपंप की चपेट में आई किशोरी, हालत नाुजक, पटना रेफर
नारायणपुर थाना अन्तर्गत अहिले गांव में मंगलवार की दोपहर पटवन के लिए खेत में †ा।
आरा : नारायणपुर थाना अन्तर्गत अहिले गांव में मंगलवार की दोपहर पटवन के लिए खेत में गले मोटर पंप की चपेट में आकर एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। सदर अस्पताल, आरा में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इसे लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही। घटना दोपहर बारह बजे की है। हादसे में घायल किशोरी खुशी कुमारी (9 वर्ष) अहिले गांव निवासी विनोद ¨सह की पुत्री बताई जाती है। किशोरी के सिर में चोटें आई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि अहिले गांव निवासी विनोद ¨सह के खेत में पटवन का कार्य चल रहा था। इस दौरान किशोरी खुशी कुमारी भी खेत में गई हुई थी। इस दौरान किशोरी का दुपट्टा पटवन के लिए लगे मोटरपंप में फंस गया। जिसके बाद वह मोटर पंप के चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गई। बाद में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा जाए। जहां से डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।