छापेमारी में किशोरी बरामद
पीरो : भोजपुर। करीब एक सप्ताह पूर्व लापता एक किशोरी को स्थानीय पुलिस ने पीरो बाजार से बरा
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 06:11 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 06:11 PM (IST)
पीरो : भोजपुर। करीब एक सप्ताह पूर्व लापता एक किशोरी को स्थानीय पुलिस ने पीरो बाजार से बरामद कर लिया। उक्त किशोरी पीरो स्थित अपने घर से लापता हो गई। इस मामले में किशोरी के भाई की ओर से पीरो थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर अपहृत करने का मामला दर्ज कराया था। इधर पुलिस ने पीरो बाजार इलाके में छापामारी कर उक्त किशोरी को बरामद कर लिया। बरामद किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए आरा भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें