18 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 2979 प्रवासी पहुंचे आरा
विगत आठ मई से बाहरी राज्यों से रेलमार्ग के जरिए प्रवासी श्रमिकों के आरा आने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा।
आरा। विगत आठ मई से बाहरी राज्यों से रेलमार्ग के जरिए प्रवासी श्रमिकों के आरा आने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार 18 ट्रेनों से कुल 2979 प्रवासी आरा रेलवे स्टेशन पर उतरे, जिनका थर्मल स्क्रीनिग कराने के बाद विभिन्न बसों से उन्हें उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाया गया। आरा पहुंचने वाले प्रवासियों में सर्वाधिक 2337 प्रवासी गुजरात से आए थे। सबसे पहले रात्रि 1:44 बजे मुंबई से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन से महज 02 प्रवासी यात्री आरा उतरे। पुन: रात्रि 3:44 बजे गांधीधाम से 152, सुबह 4:35 बजे राजकोट से 223, सुबह 5:09 बजे मुंबई से 38, सुबह 6:25 बजे सूरत से 77, सुबह 7:04 बजे पुरानी दिल्ली से 46, सुबह 7:24 बजे लुधियाना से 04, सुबह 7:40 बजे बांद्रा से 22, सुबह 8:51 बजे दादरी से 318, सुबह 9:31 बजे हुबली से 11, सुबह 10:11 बजे हिसार से 14, सुबह 10:38 बजे बांद्रा से 07, दिन में 11:13 बजे सूरत से 85, दोपहर 11:32 बजे अंबाला से 22, दोपहर 12:17 बजे उधना से 612, दोपहर 12:49 बजे दिल्ली से 159 तथा दोपहर 1:06 बजे सूरत से 1187 प्रवासी यात्री विभिन्न श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आरा पहुंचे, जिनका थर्मल स्क्रीनिग कराने के बाद उन्हें विभिन्न बसों द्वारा उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाया गया।
-------------
जानें: किसी राज्य से कितने प्रवासी पहुंचे आरा गुजरात: 2336
यूपी: 318
दिल्ली: 205
महाराष्ट्र: 69
पंजाब: 26
हरियाणा: 14
कर्नाटक: 11