राजस्व कर्मचारी को भेजा गया जेल
भोजपुर। नवादा थाना पुलिस ने गड़बड़ी कर एलपीसी बनाने के आरोप में आरा प्रखंड कार्यालय के एक राजस्व कर्मच
भोजपुर। नवादा थाना पुलिस ने गड़बड़ी कर एलपीसी बनाने के आरोप में आरा प्रखंड कार्यालय के एक राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार ¨सह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त राजस्व कर्मचारी के खिलाफ आरा अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने विगत 30 जुलाई को भोजपुर जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसकी जांच के बाद नवादा थाना पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस आशय की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि जमीन के फर्जी रसीद के आधार पर लैंड पोजेशन सर्टिफिकेट जारी करने के आरोप में राजस्व कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में नवादा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि गड़बड़ी कर एलपीसी बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक राजस्व कर्मचारी को जेल भेज दिया गया।