दो थानों में नए थानेदार व 13 दारोगा -जमादार की तैनाती
भोजपुर एसपी अवकाश कुमार ने दो थानों में नए थानेदारों की तैनाती की है। इसके अलावा बारह एएसआइ को अलग -अलग थानों में पदस्थापित किया है। इनमें दस पुलिस केन्द्र में पदस्थापना की प्रतिक्षा में थे।
आरा। भोजपुर एसपी अवकाश कुमार ने दो थानों में नए थानेदारों की तैनाती की है। इसके अलावा बारह एएसआइ को अलग -अलग थानों में पदस्थापित किया है। इनमें दस पुलिस केन्द्र में पदस्थापना की प्रतिक्षा में थे। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहिया थाना में कनीय दारोगा के पद पर कार्यरत दारोगा धनंजय कुमार को अगिआव बाजार थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, अगिआव बाजार में पहले कार्यरत थानाध्यक्ष राम बिलास को साइबर सेल का इंचार्ज बनाया गया है। इसी तरह दारोगा संजय कुमार( प्रथम ) को पुलिस केन्द्र से आयर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, आयर थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश को गया जिला तबादला हो जाने के कारण विरमित कर दिया गया है। पुलिस केन्द्र से आयर थानाध्यक्ष बनाए गए दारोगा संजय कुमार पहले गजराजगंज ओपी में कार्यरत थे। दारोगा उमाशंकर झा को कनीय दारोगा टाउन थाना से बिहिया थाना, राजेश कुमार ¨सह को पुलिस केन्द्र से डीआईयू, उमेश्वर ¨सह को पुलिस केन्द्र से कनीय दारोगा बिहिया थाना, एएसआइ उपेन्द्र दुबे को भीएचएफ से जगदीशपुर थाना, लाल बहादुर राम को भीएचएफ से सहार थाना,एएसआई रविन्द्र यादव पुलिस केन्द्र से धनगाई थाना,उपेन्द्र कुमार शाही, निर्मल.कुमार को पुलिस केन्द्र से बड़हरा थाना, सतीश चन्द्र को सिन्हा ओपी,विपिन प्रसाद ¨सह को चांदी थाना,कौशलेंद्र शर्मा को पुलिस केन्द्र से पवना थाना व रविन्द्र कुमार राय को पुलिस केन्द्र से हसनबाजार ओपी में तैनात किया गया है। सभी को चौबीस घंटे के अंदर योगदान देने का आदेश दिया गया है।