Move to Jagran APP

¨हसक झड़प में 12 घायल

भोजपुर जिले के अलग -अलग जगहों पर दो गुटों के बीच हुए झड़प के दौरान ईट -पत्थर से लेकर रॉड तक चले।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 11:08 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 11:08 PM (IST)
¨हसक झड़प में 12 घायल
¨हसक झड़प में 12 घायल

आरा। भोजपुर जिले के अलग -अलग जगहों पर दो गुटों के बीच हुए झड़प के दौरान ईट -पत्थर से लेकर रॉड तक चले। जिसमें बारह लोग घायल हो गए। घायलों में बाप व बेटा भी शामिल है। इसे लेकर दो गुटों में अंदर ही अंदर तनाव कायम हो गया है। बड़हरा थाना के नथमलपुर गांव में शनिवार की शाम साइकिल से ठोकर लगने को लेकर दो गुटों में वाद विवाद हो गया। जिसके बाद नथमलपुर गांव निवासी दिलीप राम( 40वर्ष) एवं उसके पुत्र नंदलाल राम (16वर्ष) की रॉड से पिटाई कर दी गई। हमले में नंदलाल राम का सिर फट गया।

loksabha election banner

इसी तरह तरारी थाना के धनगांवा गांव में शनिवार की देर शाम नहर में मछली मारने एवं जबरन लेने के सवाल को लेकर दो गुटों के युवकों में वाद विवाद हो गया। जिसके बाद संजीव राम( 45) व राकेश राम ( 20) नामक पिता व पुत्र की पिटाई कर दी गई। परिजनों के अनुसार राकेश संध्या समय नहर किनारे गया हुआ था, जिसके बाद नहर पर घेरकर पिटाई कर दी गई। जिसके बाद विवाद ने तूल पकड़ लाया। गांव में ईट -पत्थर चलने शुरु हो गए। पत्थराव व झड़प में तीन और को चोटें आई है। दूसरी ओर कृष्णागढ़ थाना के धुर्व टोला गांव में संपत्ति बंटवारे को लेकर उपजे विवाद में एक ही परिवार के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें सुरेन्द्र राम की पत्नी दुर्गा देवी (50वर्ष), पुत्र संजी कुमार (18वर्ष), धनजीत राम ( 20वर्ष),नीतीश कुमार (15वर्ष) घायल हो गए। दूसरे पक्ष के श्रीनाथ राम (45वर्ष) की भी पिटाई कर दी गई। हमले में सिर फट गया है। घायल धुर्व टोला निवासी बुधन राम का पुत्र है। इसी तरह बिहियां थाना के बेलवनिया गांव में दुकानदार सरीठ यादव की पत्नी निशा देवी को ईट पत्थर से मारकर घायल कर दिया गया। घर में ईट फेंके जाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी तरह पीरो थाना के बलुआं टोला में राम अयोध्या ¨सह के पुत्र विनोद ¨सह व गड़हनी थाना के रामपुर गांव में राजकुमारी देवी की पिटाई कर दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.