उपभोक्ताओं ने विद्युत कर्मियों को बनाया बंधक
संवाद सहयोगी, पीरो :
प्रखंड के बचरी गाव के आक्रोशित विद्युत उपभाक्ताओं ने शुक्रवार को दो विद्युत कर्मियों को बंधक बनाते हुए लचर विद्युत आपूर्ति एवं संचरण व्यवस्था के प्रति आक्रोश प्रकट किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सहायक विद्युत अभियंता के काफी प्रयास के बाद उपभोक्ता शांत हुए और कर्मियों को मुक्त किया। इस दौरान सहायक अभियंता को भी लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा। बचरी गाव के ग्रामीणों के अनुसार उनके गाव में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। गाव के लोगों द्वारा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल करने को लेकर कई बार स्थानीय विद्युत अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं किये जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त था। शुक्रवार की सुबह बचरी रेलवे क्रासिंग के समीप दो विद्युत कर्मियों को कार्य करता देख बचरी गाव के लोगों ने दोनों कर्मियों को बंधक बनाते हुए गाव की विद्युत आपूर्ति बहाल करने की माग की। कर्मियों द्वारा मामले की जानकारी सहायक विद्युत अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह को दी गयी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता ने शुक्रवार की शाम तक बचरी गाव की विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया।