Move to Jagran APP

बाढ़ सहायता राशि नहीं मिलने को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिले जिप सदस्य, सुनाया किसानों का दर्द

चौसा प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य अनिकेता मेहता पटना जाकर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मिले। उन्‍होंने किसानों को बाढ़ राहत राशि और फसल क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिलने का जिक्र किया। वहीं अन्य समस्याओं को लेकर मंत्री से बात की।

By Amrendra kumar TiwariEdited By: Published: Wed, 03 Feb 2021 05:09 PM (IST)Updated: Wed, 03 Feb 2021 05:09 PM (IST)
बाढ़ सहायता राशि नहीं मिलने को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिले जिप सदस्य, सुनाया किसानों का दर्द
फसल क्षति पूर्ति की आस लगाए बैठे हैं अन्‍नदाता

जागरण संवाददाता, मधेपुरा । चौसा प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य अनिकेता मेहता ने पटना जाकर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और अन्य विभाग के मंत्री से मुलाकात की। जिप सदस्य ने मंत्रियों को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए मांग पत्र सौंपा। आवेदन में किसानों को बाढ़ राहत राशि और फसल क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिलने का जिक्र किया। वहीं अन्य समस्याओं को लेकर मंत्री से बात की।

loksabha election banner

समस्‍या समाधान को लेकर मंत्रियों को सौंपा गया ज्ञापन

इस दौरान पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार, फुलौत पूर्वी मुखिया बबलू ऋषिदेव, फुलौत पश्चिमी मुखिया पंकज कुमार मेहता, फुलौत पश्चिमी पंचायत समिति सदस्य अर्जुन राय भी साथ थे। जिप सदस्य अनिकेत ने बताया कि पटना में उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, मत्स्य पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र नारायण यादव, विधायक नरेंद्र नारायण यादव, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन मांझी से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया है।

2020 में आई बाढ़ का आज तक किसानों को नहीं मिला क्षतिपूर्ति की राशि

मांग में कहा है कि चौसा अंचल के फुलोत पूर्वी पंचायत फुलौत पश्चिमी पंचायत एवं मोरसंडा पंचायत में 2020 में आई बाढ़ में सरकार द्वारा छह हजार रुपए प्रत्येक परिवार के खाते में राशि भेजने की बात कही गई थी। लेकिन अभी तक नहीं भेजी गई है। जबकि खासकर महादलित परिवार के लोगों के नाम छूटे हुए हैं। सरकार के लक्ष्य अनुसार चौसा अंचल में 28 हजार 660 लोगों को बाढ़ राहत राशि एवं फसल क्षतिपूर्ति का लाभ देना था। लेकिन 19 हजार 761 लोगों के खाते में ही राहत राशि भेजा गया। जबकि 8899 लोग अभी भी लाभ से बंचित हैं।

फसल क्षति पूर्ति हेतु फूलौत पूर्वी पंचायत में नहीं शुरू किया गया ऑनलाइन प्रक्रिया

फसल क्षति पूर्ति हेतु फूलौत पूर्वी पंचायत में ऑनलाइन प्रक्रिया चालू नहीं किया गया है। जबकि प्रखंड के सभी अन्य जगह प्रक्रिया पूर्ण कर राशि भेजना भी प्रारंभ कर दिया गया है। जिप सदस्य निकेत कुमार मेहता ने 2008 के आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त धनेशपुर फर्दा पारी के सड़क निर्माण और मोरसंडा रामचरण टोला में पुल निर्माण के लिए भी मांग उठाया। मामले मे उपमुख्यमंत्री बिहार के आपदा सचिव रवीश किशोर ने आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र प्रेषित कर वर्ष 2020 माह जुलाई से अक्टूबर माह के अंतर्गत आई प्रलयंकारी बाढ़ से क्षतिग्रस्त पंचायत को तत्काल सहायता राशि छह हजार रुपए प्रभावित परिवारों को भुगतान किए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.