Move to Jagran APP

बरारी में युवक ने गोली मार की खुदकुशी, तनाव में रहता था फूलचंद मंडल Bhagalpur News

शहर के बरारी में एक युवक ने अपनी जान खुद से गोली मारकर दे दी। युवक पिछले कई माह से तनाव में रह रहा था। वह बीमार भी था।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 10:25 AM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 10:25 AM (IST)
बरारी में युवक ने गोली मार की खुदकुशी, तनाव में रहता था फूलचंद मंडल Bhagalpur News
बरारी में युवक ने गोली मार की खुदकुशी, तनाव में रहता था फूलचंद मंडल Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन।  बरारी फेरी रोड में राजकिशोर (राजा) मंडल के पुत्र व्यवसायी प्रभाष कुमार उर्फ फुलचन (47) ने गुरुवार की सुबह अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से एक पिस्टल और एक शीशी मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर स्वजनों को सौंप दिया है।

loksabha election banner

स्वजनों के अनुसार रात में बुधवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने कमरे में सोने चले गए थे। गुरुवार की सुबह छह बजे फुलचन को जगाने उनकी पत्नी कनक लता गई थी, लेकिन कमरे का दरवाजा बंद मिला। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में फुलचन खून से लथपथ पड़े थे। उनकी बायीं कनपटी पर गोली लगी थी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह तीन बजे के आसपास फुलचन ने अपनी बायीं कनपटी में गोली मार ली। फुलचन के छाती पर पिस्टल था, जबकि गोली चलने की आवाज घर के किसी सदस्यों को सुनाई नहीं पड़ी। पुलिस ने फुलचन के पुत्र आशीष कुमार के बयान पर अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। वहीं, दोपहर बाद एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर एफएसएल की टीम भी घटना स्थल पर जांच करने मौके पर पहुंची।

----------------

बैकरी का करते थे व्यवसाय

स्वजनों ने बताया कि फुलचन बैकरी का व्यवसाय करते थे। हालांकि कुछ दिनों से वह फल का व्यवसाय कर रहे थे। साथ ही वह पुल घाट के समीप मजार का सेवादार भी बन गए थे। मजार पर वह जलसे के आयोजन की तैयारी कर रहे थे। कुछ दिन पहले उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठक भी की थी। वह मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। एक दिन पूर्व फुलचन ने अपनी बड़ी बहन मृदुला देवी से कहा था कि मेरी पत्नी और बच्चे का ख्याल रखना। इस पर मृदुला ने ऐसी बातें नहीं करने की सलाह दी थी।

मामले की कई बिंदु पर जांच की जा रही है। एफएसएल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -आशीष भारती, एसएसपी भागलपुर।

13 साल बाद बाद उसी परिवार में गोली मारकर जान दी

बरारी फेरी रोड में ही अर्जुन मंडल के पुत्र बबलू मंडल ने 13 साल पूर्व पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी थी। बबलू फुलचन का चचेरा भाई था। तेरह साल के बाद उसी परिवार गोली मार कर खुद की हत्या की यह दूसरी घटना है। वहीं, पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि फुलचन को पिस्टल किसने दी थी। क्या फुलचन घर में अवैध हथियार रखता था? क्या इस बात की जानकारी घर वालों को थी?

पुलिस को घर वालों ने जानकारी दी कि उन लोगों ने गोली की अवाज नहीं सुनी थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है। क्योंकि फुलचन ने घर में ही खुद को गोली मारी थी।  वहीं, एफएसएल टीम घटनास्थल से बरामद मुंगेर निर्मित पिस्टल को जांच के लिए ले गई है।

फिलहाल अप्राकृतिक मौत के तहत मुकदमा दर्ज कर घटना से जुड़ी हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। -आशीष भारती, एसएसपी भागलपुर।

बरारी में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक फूलचंद मंडल ​पिछले कई माह से तनाव में थे। इस कारण बीमार हो गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तनाव और बीमारी की वजह से ही उन्होंने जान दे दी।

जानकारी के अनुसार बरारी फेरी रोड में राजा मंडल के पुत्र फूलचंद मंडल ने गुरुवार सुबह तीन बजे गोली मारकर अपनी जान दे दी। गोली उसके दाहिने कनपटी में लगी। गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी बच्चे वहां दौड़कर गए। लेकिन तब तक वह खून पर ल​​थपथ जमीन पर गिर पड़ा था। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गए।

मृतक के भाई कृति ने बताया कि फूलचंद के रात में कमरे में सोया था। उसकी उसकी पत्नी और बच्चे दूसरे रूम में सोए हुए थे। फूलचंद घर में ही बेकरी का धंधा करता था। वह पिछले कुछ माह से झाड़-फूंक के चक्कर में आ गया था। उसने अपना व्यवसाय को बंद कर बरारी स्थित एक मजार में झाड़-फूंक शुरू कर दिया।

कीर्ति ने बताया रात में खाना खाने के बाद वह सोने चले गया। सुबह तीन बजे उसने अपनी जान खुद से गोली मारकर दे दी। मृतक के पुत्र आशीष का पुलिस ने बयान दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में किया था। 

तीन-चार दिन पहले उसकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। डॉक्टर से दिखाया। लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। वह पिछले कई दिनों से तनाव में था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.