चुनावी तैयारी : युवा राजद की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने पर दिया गया जोर ।
कटिहार। राजद प्रखंड कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने पर जोर दिया गया। इस दौरान युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष पर नवनीत कुमार यादव का मनोनयन भी किया गया। डाकबंगला के प्रांगण में प्रखंड राजद अध्यक्ष प्रदीप विश्वास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रुप मे युवा राजद जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता कार्य करें। वहीं नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष को अधिक से अधिक की संख्या में युवाओं को राजद से जोड़ने की जिम्मेवारी दी गई। जबकि नव मनोनीत अध्यक्ष श्री कुमार ने ईमानदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन की बात कही। उन्होंने कहा कि वे सभी को साथ लेकर संगठन की मजबूती हेतु कार्य करेंगे। बाद में नव मनोनीत अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला युवा कोषाध्यक्ष कुंदन पोद्दार, सुरेंद्र यादव, अम्बु यादव, सुभाष यादव, मुसाफिर सहनी, बनारसी दास, अर्जुन महलदार, जुबेर आलम, परशुराम मंडल, अमरेंद्र ठाकुर, गो¨वदा साह, विनोद किस्कू, गौतम यादव, भोला मंडल सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।