विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News : दूल्हा बनने से पहले युवक गायब, पुलिस के पास पहुंची मां बोली- हल्दी लगवाने के बाद...

Published: Mon, 22 Jan 2024 06:32 PM (IST)

Bihar Crime News बिहार के भागलपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की ...और पढ़ें

Bihar News : दूल्हा बनने से पहले युवक गायब, पुलिस के पास पहुंची मां बोली- हल्दी लगवाने के बाद...
Bihar News : दूल्हा बनने से पहले युवक गायब, पुलिस के पास पहुंची मां बोली- हल्दी लगवाने के बाद...

HighLights

  1. जोगसर इलाके से दूल्हा बनने से पहले लापता हो गया युवक
  2. रविवार को मानिक सरकार के रहने वाले कुणाल की होनी थी शादी
  3. शुक्रवार को हल्दी कार्यक्रम के बाद अगली सबुह से ही युवक हो गया लापता

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में रविवार को युवक की शादी होने वाली थी, लेकिन दूल्हा बनने के एक दिन पहले ही वह लापता हो गया। मामला जोगसर ओपी क्षेत्र का है। लापता युवक की बरामदगी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

मानिक सरकार इलाके की रहने वाली एक महिला ने अपने बेटे के लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि उसके बेटे कुणाल की शादी 21 जनवरी यानी रविवार को होने वाली थी, लेकिन एक दिन पहले 20 तारीख यानी शनिवार को लापता हो गया है।

19 तारीख यानी शुक्रवार को हल्दी कार्यक्रम में वह रात में शामिल भी हुआ। इसके बाद शनिवार की सुबह छह बजे से उसका पुत्र लापता है। हालांकि, इस मामले में स्वजन फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। महिला ने बेटे को तलाश लाने की गुहार पुलिस से लगाई है।

वहीं, पुलिस कुणाल के मोबाइल नंबर के आधार पर उसे ट्रेस करने में जुट गई है। इधर, घटना के बाद से शादी में आए रिश्तेदार वहां से वापस लौट गए हैं। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोग भी वहां पहुंचे और भरोसा दिलाया कि जल्द उनका बेटा वापस आ जाएगा।

पुलिस इस मामले में पता करने का प्रयास कर रही है कि 19 जनवरी की रात और 20 जनवरी की सुबह से उस नंबर पर कितने लोगों का कॉल आया और आखिरी बार किस नंबर से उससे बात हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। लापता युवक की बरामदगी का प्रयास जारी है।

मारपीट कर जख्मी करने की प्राथमिकी

पापड़ बेचने वाली सुबिया बेगम ने तातारपुर थाने मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए में रफीक और रिजवान के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया गत 18 जनवरी को दोनों ने मिलकर बेटे और बेटी की पिटाई करने लगे। बचाने गई तो दोनों ने मारकर उसे अधमरा कर दिया। वह बेहोश हो गई।

मोहल्ले के लोगों ने सदर अस्पताल और मायागंज अस्पताल में इलाज करवाया। वहां से ठीक होने के दो दिन बाद थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। अब गोली मार देने की धमकी दी जा रही है। रफीक व रिजवान हमेशा औरतों व बच्चों को अपशब्द कहते रहता है। इसके पहले भी कई बार मारपीट की गई थी।

यह भी पढ़ें

Muzaffarpur Crime: प्रेमिका को मैसेज करने पर दोस्त को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों पक्षों ने किया पथराव; पुलिस ने संभाला मोर्चा

फेसबुक पर हुआ प्यार... पटना की युवती के साथ होटल में दुष्कर्म, युवक का फोन स्विच ऑफ होने के बाद थाने पहुंच गई पीड़िता; फिर...