Move to Jagran APP

खेत से लौट रही थी नाबालिग लड़की, फ‍िर... मानवता शर्मसार

पीड़ित नाबालिग लड़की अपने माता-पिता के साथ दियारा क्षेत्र में सुबह फसल की कटाई के लिए गयी थी। शाम 5 बजे वह खेत से बोझा लेकर घर लौट रही थी। फ‍िर

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 01:47 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 02:40 PM (IST)
खेत से लौट रही थी नाबालिग लड़की, फ‍िर... मानवता शर्मसार
खेत से लौट रही थी नाबालिग लड़की, फ‍िर... मानवता शर्मसार

भागलपुर [जेएनएन]। नाथनगर इलाके के एक किसान की नाबालिग बेटी के साथ रातभर दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई जाने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर मामले की गहन पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है। हालांकि इस घिनौनी घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

loksabha election banner

बता दें कि पीड़िता माता-पिता के साथ दियारा क्षेत्र में सुबह फसल की कटाई के लिए गयी थी। शाम 5 बजे वह खेत से बोझा लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में चारों तरफ मकई का फसल लगी हुई थी। मार्ग सुनसान था। वहां से अकेले गुजऱ रही इस नाबालिग को आरोपित ने पकड़ लिया और घसीटते हुए मकई खेत लेजाकर रातभर हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर पिटाई भी किया। इस बीच पुत्री की घर नहीं लौटने पर किसान परिवार के घर में कोहराम मच गया। सभी परिजन इसकी खोजबीन करते रहें। लेकिन कहीं भी उसका कुछ पता नहीं चला।

शाम घर लौटने के बाद परिजनों को आपबीती सुनाई और इसके बाद परिजनों के पीड़िता थाने पहुंची और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने दिलदारपुर निवासी दिलीप मंडल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोपित ने पुलिसिया पूछताछ में अपना गुनाह कबूल किया है। नाथनगर इंस्पेक्टर मु.जनिफुद्दीन ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.