करंट लगने से युवक की मौत
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द पंचायत के वार्ड एक के वार्ड सदस्य और मंडल टोला निवासी शैलेंद्र मंडल के 35 वर्षीय पुत्र संजीव मंडल की शुक्रवार की दोपहर करंट लगने से मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 01:55 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 06:14 AM (IST)
भागलपुर। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द पंचायत के वार्ड एक के वार्ड सदस्य और मंडल टोला निवासी शैलेंद्र मंडल के 35 वर्षीय पुत्र संजीव मंडल की शुक्रवार की दोपहर करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के पिता शैलेंद्र ने बताया कि टीवी चलाने के लिए तार लगा रहा था, उसी समय उसे करंट लग गया। इसकी जानकारी हमलोगों को कुछ देर बाद हुई।
मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि कबीर अंत्योष्टि योजना के तहत मृतक के दाह संस्कार के लिए राशि उपलब्ध करा दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें