Move to Jagran APP

महिला को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग, गिरफ्तार

कटिहार में दो पक्षों के बीच नौ एकड़ जमीन को लेकर 20 वर्षों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में आज हिंसक रूप ले लिया। फायरिंग हुई। इस दौरान एक महिला को कुचलकर मार डाला।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 03:39 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 03:39 PM (IST)
महिला को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग, गिरफ्तार
महिला को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग, गिरफ्तार

कटिहार, जेएनएन। पोठिया ओपी क्षेत्र के शब्दा पंचायत के सिमरिया रुचदेव गांव में विवादित भूमि को जोत रहे एक पक्ष के लोगों ने विरोध जता रही द्वितीय पक्ष की एक महिला को ट्रैक्टर के झाल से कुचल दिया। इससे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रुप से जख्मी है। आरोपित पक्ष के समर्थन में आए बदमाशों द्वारा दहशत फैलाने के लिए पांच राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। मृतका का नाम किरण देवी बताया गया है। पुलिस ने घटना स्थल से एक बाइक और आरोपित पक्ष के पूर्व समिति सदस्य सह जदयू नेता चंद्रकांत मंडल को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

इधर घटना की सूचना दिए जाने के तकरीबन तीन घंटे बाद पुलिस के पहुंचने से पीडि़त पक्ष सहित ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और आक्रोशित लोगों ने एसएच-77 मार्ग को अमीन चौक के समीप  जाम कर दिया। तकरीबन तीन घंटे से ज्यादा समय तक इस पथ पर आवागमन अवरुद्ध् रहा। आक्रोशित लोग वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में ओपी अध्यक्ष व स्थानीय गणमान्य लोगों के समझाने पर जाम हटाया गया।  

पीडि़त पक्ष के मनोज मंडल ने बताया कि रविवार की सुबह उन लोगों को सूचना मिली कि आरोपित पक्ष के पूर्व समिति सदस्य चंद्रकांत मंडल, गोपी उर्फ विनय मंडल, ऋषभ कुमार, गोलू कुमार, नवीन मंडल, गजो मंडल, सोनी देवी, जदयू नेता एतवारी रविदास सहित अन्य 10-15 लोग उनकी चार एकड़ जमीन को ट्रैक्टर से जोत रहा है। सूचना मिलने पर उनके साथ पंकज मंडल, नरेश मंडल, अखिलेश मंडल, अर्जुन मंडल, भादो मंडल, गोबर्धन मंडल, बीरेंद्र मंडल, किरण देवी, मंजू देवी, रीता देवी, निभा देवी सभी वहां पहुंच इसका विरोध किया। इस पर आक्रोशित पक्ष मारपीट शुरू कर दिया और करीब पांच राउंड गोली भी चलाई। यद्यपि पुलिस फायङ्क्षरग की बात से इंकार कर रही है।  

इसी बीच आरोपित पक्ष द्वारा ट्रैक्टर के झाल से किरण देवी को कुचल दिया गया एवं अखिलेश मंडल उम्र 55 वर्ष को लाठी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग प्राथमिक उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फलका लाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल किरण की गंभीर हालत देख बेहतर उपचार के लिए  मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में तनाव व्याप्त है। बता दें कि दोनों पक्षों के बीच नौ एकड़ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। करीब बीस वर्षों से न्यायालय में मामला विचाराधीन है। उक्त भूमि पर न्यायालय द्वारा धारा 144 लागू है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.