मुर्गे का खून और टूटी चूड़ियां फैलाकर रचा मौत का नाटक, 21 दिन बाद मुंबई में मिली भागलपुर की महिला
पीरपैंती से 21 दिन पहले लापता हुई एक महिला मुंबई में जीवित मिली, जिसने अपनी मौत का नाटक रचा था। ...और पढ़ें

मुर्गे का खून और टूटी चूड़ियां फैलाकर रचा मौत का नाटक (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
महिला ने मुर्गे के खून से अपनी मौत का नाटक रचा।
21 दिन बाद मुंबई में जीवित पाई गई लापता महिला।
देवर के कहने पर घर छोड़कर मुंबई पहुंची थी महिला।
संवाद सूत्र, पीरपैंती। इशीपुर थाना क्षेत्र से 21 दिन पूर्व गायब हुई महिला को पुलिस ने अनुसंधान के दौरान ढूंढ निकाला। पिछले 5 अक्टूबर की रात्रि मूवी गांव से तीन बच्चे की मां लापता हो गई थी। 6 अक्टूबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर गहन जांच की। छानबीन के क्रम में पुलिस ने घटनास्थल पर कुछ खून की बूंदे, चाकू, बिखरा हुआ बाल, टूटी चूड़ी पाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ टू स्नेह सेतु ने डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल की जांच की।
पुलिस को मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पता चला कि वह मुंबई में जिंदा है। स्वजन मुंबई पहुंचकर उसे घर लाए।
सुनियोजित तरीके से घर से लापता हुई थी महिला
पुलिस ने बताया कि महिला सुनियोजित तरीके से घर से लापता हुई थी। उसने बताया कि बाजार से एक मुर्गा खरीद कर उसे चाकू से काटकर कुछ खून की बूंदें घर में गिराई थीं। कुछ टूटे हुए चूड़ी एवं बाल भी घर में गिरा दी थी। ताकि यह लगे कि महिला के साथ घटना हो गई है।
महिला ने पुलिस को बताया कि देवर के कहने पर पड़ोस के एक युवक ने उसे स्टेशन तक छोड़ा था। उसके बाद वह ट्रेन से पटना गई। पटना में देवर के नहीं मिलने पर वह मुंबई की ट्रेन पड़कर मुंबई चली गई।
इस संबंध में महिला के पिता ने उसके देवर के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करवाई है। महिला विरोध के बावजूद बीते एक वर्ष से देवर से बात करना बंद नहीं कर रही थी।
यह भी पढ़ें- बिहार: हर रोज पकड़े जाएंगे गायब शिक्षक, उसी दिन होगी कार्रवाई; DEO को निर्देश जारी
