Move to Jagran APP

कौन बनेंगी भागलपुर की मेयर? महापौर पद के लिए नौ और उपमहापौर पद के लिए 10 प्रत्‍याशी आजमा रहे भाग्‍य

कौन बनेंगी भागलपुर की मेयर? भागलपुर में नगर निगम का चुनाव काफी रोचक हो गया है। महापौर व उपमहापौर का पद आरक्षित हो जाने से कई प्रमुख प्रत्‍याशी इस पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सके। दोनों पद पर 19 प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 25 Sep 2022 03:37 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 03:37 PM (IST)
कौन बनेंगी भागलपुर की मेयर? महापौर पद के लिए नौ और उपमहापौर पद के लिए 10 प्रत्‍याशी आजमा रहे भाग्‍य
कौन बनेंगी भागलपुर की मेयर? बिहार नगर निगम चुनाव हुआ रोमांचक।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। कौन बनेंगी भागलपुर की मेयर? नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन पत्र भरने के आखिरी दिन शनिवार को मेयर पद के लिए दो, डिप्टी मेयर पद के लिए चार और पार्षद पद के लिए 38 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। अभी तक मेयर पद के लिए नौ, डिप्टी मेयर पद के लिए 10 और पार्षद पद के लिए 216 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। शनिवार को मेयर पद के लिए अमृता राज व श्वेता प्रियदर्शनी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

loksabha election banner

मेयर व उपमेयर पद के लिए उम्‍मीदवार : सविता देवी, गजाला परवीन, अमृता राज, सीमा साह, खुशबू कुमारी, डा. वसुंधरा लाल, प्रतिभा देवी, रफअत बानो और श्वेता प्रियदर्शनी भागलपुर नगर निगम से महापौर का चुनाव लड़ रहीं हैं। डिप्‍टी मेयर के लिए शनिवार को संतोष कुमार, आशीष रंजन, नेहा कुमारी व ओमनाथ भारती ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस पद के लिए सलाहउद्दीन अहसन, सुबोध मंडल, अनूप लाल साह, भागीरथ साह और नंदिनी कुमारी ने पहले ही नामांकन करा चुके हैं। कुल 10 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं।  

इन्‍होंने किया नामांकन

पार्षद के लिए वार्ड एक से गेंदा कुमारी, प्रीति कुमारी, वार्ड पांच से रफत खातून, सात से जफर, फिरदोस, मो. जहांगीर, मो. ऐहतेशाम अंसारी, आठ से मो. अरसद अंसारी, मो. शाह आलम अंसारी, जफीर, मो. इमरान अंसारी, दस से मो. फजल आलम, जीवन कुमार, 11 से अनामिका कुमारी, 12 से बीबी जाहिदा परवीन, 15 से सौकत वहाब, 16 से श्वेता प्रियदर्शनी, 18 से विधुवाला सिंह, 19 से पिंकी देवी, 21 से प्रेम कुमार, 24 से राकेश कुमार साह, 27 से मो. उमर चांद, 30 से सुधाकर पांडेय, 31 से चंदा देवी, सावित्री देवी, खुशबू कुमारी, 33 से शाहीन परवीन, बीबी अफसाना, बीबी रशीदा खातून, 34 से सभ्यता कुमारी, 36 से ओम प्रकाश सिंह, 39 से मो. एखलाकुर रहमान, 41 से पूजा देवी, 43 से नीतू कुमारी, 47 से अखतरी, 49 से अर्चना देवी, स्नेहलता सिन्हा, 50 से अविनाश मोदी, पंकज कुमार गुप्ता, 51 से मोहिनी देवी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

शुक्रवार को भी हुआ था नामांकन

नगर निगम चुनाव को लेकर शुक्रवार को 73 पर्चा दाखिल किया गया। पार्षद पद के लिए 37, उप पार्षद पद के लिए चार और मुख्य पार्षद पद के लिए दो पर्चा दाखिल किया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम शिव कुमार शैव ने बताया कि मेयर पद के लिए सीमा साहा और खुशबू कुमारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। डिप्‍टी मेयर पद के लिए सुबोध मंडल, अनूप लाल साह, भागीरथ साह और नंदिनी कुमारी ने पर्चा दाखिल किया। 11 लोगों ने नाजिर रसीद कटाई। पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या एक से सुनीता देवी, रेखा देवी, बिनु देवी, वार्ड दो से सोफिया होमेरा, सोनी देवी, वार्ड तीन से नौशाद अंसारी, वार्ड चार से मनीष कुमार, नीतू देवी, वार्ड छह से मनोज पासवान, वेद प्रकाश पंकज, वार्ड सात से नेजाहत अंसारी, वार्ड नौ से कंचन देवी, विभा देवी, रेखा देवी, वंदना देवी, वार्ड दस से दीपिका देवी, वार्ड 11 से सीता देवी, 12 से पार्वती देवी, 13 से शिखा कुमारी, 14 से अनिल कुमार पासवान, 17 से विकास कुमार, 19 से सूरज कुमार राय, बिम्मी शर्मा, चंदन राज, 20 से शांडिल नंदिकेश, 21 से प्रेम कुमार, दीपक कुमार घोष, 22 से कुमारी अन्नु, 23 से अंशु प्रियंका, 24 से मिक्की नेहा, 25 से अंकित सुबोध, 26 से निर्मला कुमारी, 27 से मो. अलफारूल, 28 से शिवानी देवी, सुनैना यादव, 29 से श्वेता सिन्हा, 31 से कुशमा देवी, 32 से पवन किशोर साह, 33 से अफसाना, रमणी देवी, रिजया वेगम, निर्मला देवी, 34 से शाहीन प्रवीन, 35 से कृष्ण कुमार पांडेय, दिनेश तांती, उमेश मंडल, सुनील भारती, 36 से जयंत कुमार दुबे, ध्रुव मंडल, मुन्ना सोनकर, 37 से शोभा चौधरी, 38 से अमन कुमार सिन्हा, 41 से संध्या गुप्ता, 42 से विंदेश्वरी साह, दुर्गेश साह, 43 से बीबी गुड़िया, नीलम देवी, 45 से धीरज कुमार, सदानंद चौरसिया, 49 से शशिकला देवी, मंजू रानी, गुड़िया कुमारी, 50 से रघुनंदन कुमार चौरसिया, पंकज कुमार गुप्ता व वार्ड 51 से दीपिका कुमारी, अनामिका देवी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नवसृजित हबीबपुर नगर पंचायत के लिए शुक्रवार को 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें पांच ने उप मुख्य पार्षद पद के लिए पर्चा दाखिल किया। डीसीएलआर सह निर्वाची पदाधिकारी रविकांत सिन्हा ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए अब तक 53 नामांकन पत्र दाखिल हो चुका है। शनिवार को नामांकन की आखिरी तारीख है। इसके बाद 25 और 26 सितंबर को स्क्रूटनी होगी। जबकि 27 से 29 सितंबर तक नाम वापस लिया जा सकेगा। 30 सितंबर को मैदान में रहे उम्मीदवारों की सूची और उन्हें चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। हबीबपुर नगर पंचायत में दूसरे चरण के लिए 20 अक्टूबर को मतदान होगा। जबकि मतों की गिनती 22 अक्टूबर को होगी। शुक्रवार को उप मुख्य पार्षद पद के लिए सुजामत अली, गुफरान उज्जमा, मो. मुनीर आलम, मो. रजी आलम और मो. सरवर आलम ने नामांकन किया। वहीं, पार्षद पद के लिए वार्ड 2 से संजय दास, वार्ड 5 से इमराना खातून व नगमा, वार्ड 6 से तहसीन अहमद व शाहिद हुसैन, वार्ड 7 से मुमताज व बीबी उमेरा, वार्ड 8 से मुसर्रत जहां और वार्ड 9 से शाहीन फातिमा ने पर्चा दाखिल किया।

हबीबपुर नगर पंचायत के लिए 14 ने भरा नामांकन पत्र

हबीबपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद पद के लिए शनिवार को एक-एक व्यक्ति ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। पार्षद पद के लिए 12 लोगों ने नामांकन कराया। हबीबपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद के लिए पांच, उप मुख्य पार्षद पद के लिए 11, पार्षद पद के लिए 51 लोगों ने नामांकन कराया है। शनिवार को मुख्य पार्षद के लिए मो. इफतेखार अहमद ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उप मुख्य पार्षद के लिए संजय सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

नगर परिषद सुल्तानगंज 122 प्रत्याशी मैदान में

सुल्तानगंज नगर परिषद के लिए 122 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद पर के लिए 13-13 व पार्षद पद के लिए 96 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। वार्ड 13 से जुलेखा व वार्ड 10 से शिल्पी कुमारी ने चुनाव से नाम वापस ले लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.