15 से 18 के बीच मानसून देगा दस्तक
केरल के बाद दूसरे राज्यों तक भी मानसून पहुंच गया है। भागलपुर आने में अभी 10 से 12 दिन लगेगा। जिले में मानसून की एंट्री किशनगंज-पूर्णिया के रास्ते होगा।
भागलपुर। केरल के बाद दूसरे राज्यों तक भी मानसून पहुंच गया है। भागलपुर आने में अभी 10 से 12 दिन लगेगा। जिले में मानसून की एंट्री किशनगंज-पूर्णिया के रास्ते होगा। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि 15 से 18 जून के बीच मानसून प्रवेश कर जाएगा।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने कहा कि इस बार मानसून सामान्य स्थिति में है। पिछले साल की तुलना में इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद है। वैसे 10 जून तक मानसून सक्रिय होने का समय माना जाता है, लेकिन इस बार 15 जून के बाद ही मानसून दस्तक देगा। नौ वर्ष बाद समय पर आ रहा मानसून
राज्य में नौ वर्ष बाद समय पर मानसून आ रहा है। पिछले नौ साल के बाद इस बार मानसून से धान की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। किसानों के लिए इस बार का मानसून अच्छा रहेगा। 2019 में कम बारिश होने की वजह से जिले में धान की पैदावार अपेक्षाकृत कम हुई थी। किस साल कब आया मानसून
2011 14 जून
2012 02 जुलाई
2013 26 जून
2014 30 जून
2015 02 जुलाई
2016 03 जुलाई
2017 02 जुलाई
2018 01 जुलाई
2019 02 जुलाई