Move to Jagran APP

Bihar By Election 2019 : कड़ी सुरक्षा के बीच नाथनगर, बेलहर और किशनगंज में हुआ चुनाव

भागलपुर के नाथनगर बांका के बेलहर और किशनगंज विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात से ही मतदान शुरू हो गया। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। हालांकि EVM कुछ जगह खराब मिले।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 09:25 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 04:21 PM (IST)
Bihar By Election 2019 : कड़ी सुरक्षा के बीच नाथनगर, बेलहर और किशनगंज में हुआ चुनाव

भागलपुर [जेएनएन]। बिहार में एक लोकसभा और पांच विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है। मतदाता 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इवीएम में बंद कर रहे हैं। शाम 4:30 तक तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। 

loksabha election banner

आज के मतदान के बाद मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। चुनाव परिणाम भी उसी दिन आएगा। इस उपचुनाव को अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। बिहार में समस्तीपुर लोकसभा सीट के अलावा बांका जिले के बेलहर विधानसभा सीट, भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा सीट, दरौंदा विधानसभा सीट, किशनगंज विधानसभा सीट और सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर मतदान हुआ।

भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम की खराबी के कारण मतदान शुरू नहीं हो पाया। सुबह आठ बजे तक मात्र चार फीसद ही मतदान हुआ था। नौ बजे सात, दस बजे 11.5, 11बजे 19, 12 बजे 22 और एक बजे 25 फीसद मतदान हुआ है। दिन बीतने के साथ ही मतदाताओं की कतार लंबी हो रही है। मतदान केंद्र संख्या 70 पर वीवी पैट बदला गया। 171 पर वीवीपैट और ईवीएम को बदला गया है।

54 किशनगंज विधानसभा उपचुनाव को लेकर शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया चल रही है। दोपहर 12 बजे तक 28 फीसद मतदाताओं ने अपना मतदान किया। सुबह 7 बजे मतदान बूथों पर लोगों की भीड़ कम रही। लेकिन नौ बजे के बाद सभी केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखी। वहीं 11:45 बजे पोठिया प्रखंड अंतर्गत बुधरा पंचायत के मध्य विद्यालय बुधरा स्थित बूथ संख्या 97 पर मतदाताओं ने हंगामा किया। लोगों का कहना था कि उनके दिए वोट किसी अन्य प्रत्याशी पर जा रहा है। जिसे लेकर तत्काल मजिस्ट्रेट और रिटर्निंग ऑफिसर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराते हुए मतदान प्रक्रिया की जांच में जुटे।

मतदान को लेकर आम व खास सभी पंक्तिबद्ध खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। किशनगंज सांसद डॉ. मु.जावेद आजाद, विधान पार्षद डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, डीएम हिमांशु शर्मा, एसपी कुमार आशीष समेत तमाम वीआईपी वोट डालने को पहुंचे। इस दौरान पहले घंटे में जहां 5 फीसद तो दूसरे घंटे में कुल आठ फीसद मतदान हुआ। वहीं तीसरे घंटे में 14.5, चौथे घंटे में 21 फीसद व पांचवें घंटे में यानी दोपहर 12 बजे तक कुल 28 फीसद मतदान हुआ।

बांका जिले के नक्सल प्रभावित बेलहर विधान सभा उपचुनाव में एक बजे तक 29 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। 329 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान चार बजे तक होगा। तीन लाख तीन हजार वोटरों में पुरुष एक लाख 60 हजार 850 एवं महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 42 हजार 280 है। डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि एक बजे 29 प्रतिशत मतदान हुआ है। फुल्लीडूमर प्रखंड के बूथ संख्या 182 पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण 45 मिनट तक मतदान बाधित रहा। जबकि बेलहर प्रखंड में गड़बड़ी की आशंका पर जिप सदस्य प्रतिनिधि तनुजा सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं है। शांति व्यवस्था को लेकर डीएम सहित एसपी अरविन्द कुमार गुप्ता ने भी कई बूथों का जायजा लिया है।

शाम चार बजे तक नाथनगर, बेलहर और किशनगंज विधानसभा क्षेत्रों में  50 फीसद मतदान हुआ । 12 बजे तक तीनों विधानसभा क्षेत्रों में औसत 24 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 

 

नाथनगर विधानसभा 

4:00 बजे : अब तक 38.5 फीसदी मतदान 

3:00 बजे : अब तक 34.7 फीसदी मतदान 

2:00 बजे : अब तक 30 फीसदी मतदान 

1:00 बजे : अब तक 25 फीसदी मतदान 

12:00 बजे : अब तक 22 फीसदी मतदान 

11:00 बजे : सबौर का कन्या मध्य विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र जिसे सखी मतदान केंद्र बनाया गया है, बूथ संख्या 255 में अब तक 1056 मतदाताओं में मात्र 65 वोट पड़े, बहरहाल बूथ पर सन्नाटा पसरा है। 

11:00 बजे : जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि नाथनगर विधानसभा के सात बूथों पर EVM, 11 बूथ पर BU और 10 बूथों पर CU खराब खराब हुआ था। जिसे अब ठीक कर दिया गया है। 

10:41 बजे :  राघोपुर बूथ संख्या 26 पर 30 प्रतिशत वोटिंग, यहां 863 मतदाता है। अब तक 266 वोटरों ने वोट डाले।

10:00 बजे : अब तक 11.5 प्रतिशत मतदान  

9:55 बजे :  आदर्श मतदान केन्द्र कंझिया मध्य विद्यालय बूथ संख्या 47 पर EVM 9:30 बजे से खराब, नहीं हो रहा मतदान

9:00 बजे : अब तक सात प्रतिशत मतदान    

बेलहर विधानसभा

4:00 बजे : अब तक 51 फीसदी मतदान

3:00 बजे : अब तक 45.44 फीसदी मतदान 

2:00 बजे : अब तक 37.8 फीसदी मतदान 

1:00बजे : अब तक 28.4 प्रतिशत मतदान 

12:00 बजे : अब तक 23.6 प्रतिशत मतदान

10:00 बजे : बेलहर में 10 बजे तक 22 प्रतिशत मतदान हुआ

8:35 बजे : फुल्लीडुमर बूथ संख्या 182 पर 45 मिनट देर से मतदान शुरू, यहां EVM में राजद प्रत्याशी के चुनाव चिह्न में भी तीर के निशान बने हुए थे। बाद में इसे ठीक कराकर बदला गया। 

7:00 बजे : चांदन में बारिश होने से मतदान शुरू नहीं

किशनगंज विधानसभा

4:00 बजे : अब तक 52 फीसदी मतदान

3:00 बजे : अब तक 47 फीसदी मतदान 

2:00 बजे : अब तक 41 फीसदी मतदान 

1:00 बजे : अब तक 36 फीसद मतदान 

12:11 बजे : विधान पार्षद दिलीप कुमार जायसवाल अपने परिजन से साथ पहुंचकर किया मतदान 

12 बजे : अब तक 28 प्रतिशत मतदान 

11:40 बजे : मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्णिया आइजी। पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विनोद कुमार ने लिया पोठिया व पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का लिया जायजा। इस दौरान जोनल पदाधिकारी श्याम किशोर, सर्किल इंसपेक्टर अश्विनी कुमार व पोठिया थानाध्यक्ष महेश कुमार को उन्होंने आवश्यक निर्देश दिया।

11:00 बजे : अब तक 21 प्रतिशत मतदान 

10:57 बजे : सांसद डॉ मो जावेद आजाद ने पत्नी के साथ मिलकर डाले वोट, पोठिया के भोटानाथ पंचायत अंतर्गत अपने गांव के एक बूथ पर 

10:54 बजे : जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा और एसपी कुमार आशीष वोट डालने पहुंचे

10:00 बजे : 14.5 प्रतिशत मतदान 

10:00 बजे : सहरासा के कोसी दियारा में पलिस ने गश्ती शुरू की

08:00 बजे : सहरसा के बूथ संख्या 153 पर EVM खराब, मतदाताओं ने नारेबाजी

इन नंबरों पर करें शिकायत, दें सूचना

निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत या सूचना हो तो निम्‍नलिखित टेलीफोन नंबरों पर जानकारी दे सकते हैं- 0612-2215978, 0612-2215877, 0612-2207509, 0612-2215611

नाथनगर विधानसभा उपचुनाव 

नाथनगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। यहां 187 भवनों में 307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में तीन लाख 16 हजार 723 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 67 हजार 812 और महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 48 हजार 897 है। तृतीय वर्ग के 14 वोटर हैं। दिव्यांग मतदाता 1696 हैं। सेवा मतदाता पुरुष 693, महिला 33 हैं। मतदान के लिए सभी मतदान केंद्र पर ईवीएम बीयू 307, सीयू 307 और वीवी पैट 307 के अलावा सुरक्षित बीयू 112, सीयू 114, वीवी पैट 94 उपलब्ध करा दिया गया है। सुरक्षित ईवीएम और वीवी पैट सेक्टर ऑफिसर को दिया गया है। रविवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतदान कर्मियों के बीच ईवीएम और वीवी पैट का वितरण किया गया। मतदान केंद्र संख्या 255 कन्या मध्य विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र सबौर के कमरा नंबर एक को सखी मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां सभी मतदान कर्मी महिला रहेंगी। मतदान केंद्र संख्या 202 कोलाखुर्द, जगदीशपुर को पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र बनाया गया है। 17 दिव्यांग मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। 12 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग, नौ मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी और 95 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। निष्पक्ष चुनाव के लिए 15 सौ सुरक्षा बलों को लगाया गया है। 54 भवन पर बीएमपी के जवान तैनात रहेंगे। लाइन लगाने का काम होमगार्ड के जवान करेंगे। मोटर साइकिल से भी जवान गश्ती करेंगे। नाथनगर और सबौर इलाके में नदियों में पेट्रोलिंग होगी। 

नाथनगर विधानसभा उपचुनाव में 14 उम्मीदवार मैदान में हैं

-लक्ष्मीकांत मंडल- जनता दल (यूनाइटेड)- तीर

-राबिया खातुन - राष्ट्रीय जनता दल -लालटेन

-सुधीर शर्मा -कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया -हंसिया और बाली

-अजय कुमार राय -हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) -टेलीफोन

-डॉली कुमार -वंचित सामाज पार्टी -टीलर

-दयाराम मंडल -भारतीय दलित पार्टी -जूता

-रंजन कुमार सिंह -राष्ट्रीय समता पार्टी (सेक्युलर)-ट्रक

-अभय कुमार -निर्दलीय -ब्लैक बोर्ड

-अशोक कुमार -निर्दलीय- एयर कंडीश्नर

-जय करण पासवान -निर्दलीय -अंगूठी

-पवन कुमार साह -निर्दलीय -बांसुरी

-बीरबल कुमार -निर्दलीय -अलमारी

-मनजर आलम -निर्दलीय -अंगूर

-राजू यादव -निर्दलीय -सेब

बेलहर विधानसभा : आज तीन लाख मतदाता चुनेंगे नया विधायक

बां‍का जिले के नक्सल प्रभावित बेलहर विधानसभा में सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। वोटिंग चार बजे तक होगी। तीन लाख तीन हजार 130 मतदाता मैदान में डटे चार प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या एक लाख साठ हजार 850 एवं महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 42 हजार 280 है। ईवीएम में नोटा बटन पांच नंबर है। एसपी अरविन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती गई है। चुनाव को लेकर स्थानीय पीएबीएस कॉलेज में मतगणना केंद्र प्रशासन ने बताया है। 

बेलहर विधानसभा सीट के लिए किसी प्रकार की शिकायत इन नंबरों पर कर सकते हैं

नियंत्रण कक्ष: 06424- 223470, 222471, 223472

जिला संपर्क केंद्र- 06424- 222250, 222256

एसपी- 9431800004

एसडीपीओ- 9431800030

एसडीपीओ बेलहर- 8544428215

बेलहर में चार प्रत्याशियों के बीच है मुकाबला

रामदेव यादव - राजद -लालटेन

लालधारी यादव- जदयू -तीर

कज्जाम अंसारी -निर्दलीय -एयरकंडीशन

विनोद पंडित -निर्दलीय -गैस सिलेंडर

किशनगंज विधानसभा : आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

किशनगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाग लेने वाले आठ प्रत्याशियों का किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के 2 लाख 84 हजार 264 मतदाता 271 बूथों पर अपना मतदान करेंगे। आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। इन मतदाताओं में 1 लाख 43 हजार 728 पुरुष, 1 लाख 40 हजार 522 मतदाता महिलाएं है। इसके अलावा 14 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। 21 अक्टूबर को मतदान और 24 अक्टूबर को मतगणना होगा। निष्पक्ष मतदान के लिए उपचुनाव में 12 सौ कर्मी लगाए गए हैं। 10 आदर्श बूथ बनाए गए हैं।

किशनगंज विधानसभा

भाजपा — स्वीटी सिंह

कांग्रेस — साईदा बानु

एआइएमआइएम — कमरुल होदा

सीपीआइ - फिरोज आलम

निर्दलीय - मु. इमरान, छोटे लाल, तसीरउद्दीन और हेशाम नाजिर  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.