Move to Jagran APP

VHP ने PM नरेंद्र मोदी को बताया हिंदुत्‍व का बड़ा चेहरा, मतांतरण पर दे दी यह नसीहत

विश्व हिंदू परिषद (VHP) अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आरएन सिंह एक कार्यक्रम में कटिहार आए थे। उन्‍होंने कहा कि भारत विश्‍वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। नरेंद्र मोदी हिंदुत्‍व का चेहरा हैं। उन्‍होंने कहा कि योगी आदित्‍यनाथ ने देश को गौरवान्वित किया है। मतांतरण कराना उचित नहीं है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 13 Mar 2022 02:31 PM (IST)Updated: Mon, 14 Mar 2022 06:17 AM (IST)
VHP ने PM नरेंद्र मोदी को बताया हिंदुत्‍व का बड़ा चेहरा, मतांतरण पर दे दी यह नसीहत
कटिहार पहुंचे विश्‍व हिंदू परिषद के अंतरराष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष डा आरएन सिंह।

जागरण संवाददाता, कटिहार। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद्म श्री डॉ आरएन सिंह कटिहार आए हुए थे। वे विहिप के एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पूर्णिया चले गए। इस दौरान उन्‍होंने बातचीत में कई मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदुत्‍व का चेहरा है। योगी आदित्‍यनाथ ने देश को गौरवान्वित किया है। पिछले कुछ वर्षों से राजनीतिक क्षेत्र में हिंदूवादी नेताओं के प्रति धारण बदली है। देश की राजनीति में मोदी और योगी समीकरण बहुत कुछ मायने रखता है। यह हिंदूवादी संगठन और हिंदुत्‍व की विजय का प्रतीक है। भारत अब तुष्टिकरण से नहीं बल्कि सामाजिक न्‍याय और संविधान से चल रहा है।

loksabha election banner

उन्‍होंने यूपी चुनाव में भाजपा की जीत को हिंदुत्व की जीत बताया। कहा कि - जिस प्रदेश में भव्‍य राम मंदिर का निर्माण हो रहा हो, वहां की जनता भला कैसे योगी को वोट नहीं देते। योगी की जीत हिंदुत्‍व की जीत है। योगी ने समाज के हर वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया है। उनकी विकास योजना से सभी प्रदेशवासी लाभान्वित हुए हैं। 

डा आरएन सिंह ने कहा मतांतरण पर रोक कर लिए केंद्र सरकार को कठोर कानून बनाने चाहिए। अभी भी काफी संख्‍या में मतांतरण हो रहा है। हिंदुओं को बहला-फुसलाकर ही नहीं बल्कि बल प्रयोग पर मतांतरण करने के लिए मजबूर किया जाता है। यह उचित नहीं है। सरकार ऐसे लोगों पर सख्‍ती से निपटे। मतांतरण रोकने के लिए विहिप देशव्यापी अभियान चलाएगी। ऐसे लोगों के लिए घर वापसी कार्यक्रम कर रही है। जो लोग हिंदू धर्म छोड़कर अन्‍य मत में चले गए, उन्‍हें वापस घर (हिंदु धर्म) बुलाया जा रहा है। अब तक पांच वर्षों में सैकड़ों परिवार हिन्दू धर्म में वापस हुए। इस अभियान को और तेज किया जाएगा। 

गो रक्षा पर चलेगा अभियान

विहिप हिंदू परिषद कई आयामों पर कार्य कर रही है। जिसमें गो रक्षा, नारी शक्ति, मतांतरण पर रोक, सेवा कार्य, घर वापसी कार्यक्रम चला रही है। मतांतरण रोकने के लिए कई प्रकार की कानूनी अड़चन है। मतांतरण का विरोध करने पर विहिप के कार्यकर्ताओं को परेशानी हो रही है। गलत प्राथमिकी दर्ज कराया जाता है, जिसमें हमेशा कार्यकर्ता परेशान होते हैं। इन कार्यकर्ताओं की रक्षा की जाएगी। राम जन्‍मभूमि का कार्य अब संपन्‍न हो गया है। अयोध्‍या में भव्‍य मंदिर का निर्माण चल रहा है।

यह भी पढ़ें - बंद कमरे में घंटों मिले विहिप के अंतरराष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष आरएन सिंह और बिहार कांग्रेस के प्रदेश नेता, कहीं मामला यह तो नहीं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.