Virtual dialog : वोटरों को गोलबंद करने में जुटा राजद, विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू
Virtual dialog राष्ट्रीय जनता दल ने भागलपुर में चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। राजद के वरीय नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद किया।
भागलपुर, जेएनएन। Virtual dialog : राजद ने जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्र में वोटरों को गोलबंद करने की विसात बिछा दी है। वर्चुअल संवाद और बैठक कर वोटरों को अपनी ओर खींचा जा रहा है। पंचायत और गांव-गांव में मतदाताओं से मिल रहे हैं। पंचायत स्तर तक बूथ कमेटी को बनाया गया। हर बूथ कमेटी को जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
मंगलवार को राजद के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने पंचायत प्रखंड और मुख्यालय स्तर पर बैनर पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर सभी काम हो रहा है। जिलाध्यक्ष ने कि कहलगांव, पीरपैंती, बिहपुर, गोपालपुर, भागलपुर, सुल्तानगंज और नाथनगर विधानसभा क्षेत्र पार्टी के कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क साध रहे हैं।
जिला महासचिव अमर यादव सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष को लगाया गया है। राजद कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क कर रहे हैं। अभी तक जिले में सौ से ज्यादा बूथ कमेटी बनाया गया है। शहर से सुदूर इलाकों तक लोगों को राजद परिवार से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।