Move to Jagran APP

बांका में पुुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, थानाध्यक्ष चोटिल, सात नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

बांका में रविवार को पुलिस टीम पर हमला हुआ है। आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस को ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर खदेड़ लिया। वहीं पथराव की बात भी सामने आ रही है। मामले में थानाध्यक्ष चोटिल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर..

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 07:44 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 07:44 PM (IST)
बांका में पुुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, थानाध्यक्ष चोटिल, सात नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
बांका में रविवार को हुआ पुलिस टीम पर हमला।

संवाद सूत्र, धोरैया (बांका)। जिले में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। ये हमला ग्रामीणों ने उस वक्त किया, जब सड़क जाम और मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गांव में छापेमारी करने पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम को खदेड़ लिया। ग्रामीणों के इस हमले में थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों को चोट लगी है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात नामजदों और 30 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। 

loksabha election banner

मामला जिले के धनकुंड थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है। रविवार को यहां मारपीट व सड़क जाम कांड के आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। बताया जाता है कि धनकुंड थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार सिंह पुलिस बलों के साथ मोहनपुर गांव निवासी सुमित सिंह एवं अमित सिंह की गिरफ्तारी के लिए उसके गांव मोहनपुर गए थे। इस दौरान जब दोनों आरोपित को गिरफ्तार किया गया तो स्वजनों व ग्रामीणों ने पुलिस से गिरफ्तार दोनों ही आरोपित को थाना नहीं ले जाने और उसे छोड़ने की बात कही। लेकिन पुलिस दोनों को छोड़ने से इन्कार करने पर स्वजनों व आसपास ले लोगों ने लाठी डंडे के साथ पुलिस को खदेड़ दिया। इस दौरान दोनों तरफ से हुई झड़प में थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार चोटिल हो गए। जबकि भागने के प्रयास में सुमन सिंह उर्फ सुमित सिंह गिरकर जख्मी हो गया।

घटना के बाद गिरफ्तार दोनों ही आरोपित सुमित सिंह एवं अमित सिंह को थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने पुलिस के साथ मारपीट को लेकर सूरज सिंह उर्फ सूरजभान सिंह, अमित सिंह, सुमन सिंह उर्फ सुमित सिंह, कपिल सिंह, अनिता देवी, कारू सिंह, बबलू सिंह सहित पच्चीस से तीस अज्ञात लोगों पर पुलिस पर केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार सिंह ने बताया कि पिछले माह देवैया गांव में सड़क जाम की घटना व मोहनपुर में मारपीट कांड में गिरफ्तार दोनों ही लोग आरोपित थे। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस गई हुई थी। इस दौरान गिरफ्तारी के बाद आरोपितों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.