विक्रमशिला सेतु पर स्टील गर्डर लांचिंग की तैयारी तेज, अंतिम चरण में बेयरिंग लगाने का काम
भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर स्टील गर्डर लगाने की तैयारी तेज हो गई है, जिसके लिए बेयरिंग लगाने का काम ...और पढ़ें

विक्रमशिला सेतु। फाइल फोटो
HighLights
स्टील गर्डर लांचिंग की तैयारी तेज, बेयरिंग लगाने का काम जारी।
कंक्रीट फुटपाथ की जगह लोहे का फुटपाथ और रेलिंग लगेगी।
पुराने एक्सपेंशन ज्वाइंट और इंस्पेक्शन चेंबर भी बदले जाएंगे।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के कमजोर स्लैब और कंक्रीट गर्डर काटकर हटाने के बाद अब स्टील गर्डर की लांचिंग की तैयारी तेज कर दी गई है।
इसके लिए बेयरिंग लगाने का काम चल रहा है। बेयरिंग पर ही स्टील गर्डर को सेट किया जाएगा। अगले सप्ताह गर्डर लांचिंग का काम शुरू होने की उम्मीद है।
वहीं, कंक्रीट फुटपाथ और रेलिंग की जगह लोहे का फुटपाथ और रेलिंग लगाने की तैयारी है। इससे सेतु का भार कम होगा। मरम्मत कार्य के तहत पुराने एक्सपेंशन ज्वाइंट और इंस्पेक्शन चेंबर भी बदले जाएंगे। इसके साथ ही सेतु के नियमित रखरखाव की योजना भी तैयार की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, बेयरिंग लगाने के काम में करीब एक सप्ताह लग सकता है। दूसरी ओर, बरारी स्थित यार्ड में स्टील गर्डर की असेंबलिंग की जा रही है, जिसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य है।
बेयरिंग लगाने का काम पूरा होते ही गर्डर लांचिंग शुरू की जाएगी। त्योहार के कारण काम में देरी हुई है। स्टील गर्डर की लांचिंग में 15 से 20 दिन लगने की संभावना है।
पुल के बीच बने ढक्कनों को भी बदला जाएगा
सेतु पर पुराने एक्सपेंशन ज्वाइंट हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इन्हें बदलने के लिए नए ज्वाइंट का फेब्रिकेशन कराया जाएगा। इसके साथ ही इंस्पेक्शन चेंबर यानी पुल के बीच बने ढक्कनों को भी बदला जाएगा।
एक्सपेंशन ज्वाइंट के नियमित अंतराल पर रखरखाव की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि सेतु की स्थिति बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सके।
यह भी पढ़ें- सारण MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर, BJP के 'बागी' निर्दलीय डॉ. राहुल राज ने NDA को दी करारी शिकस्त
