विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विक्रमशिला सेतु से बेली ब्रिज हटाने पर रोक की मांग, चिराग के सांसद ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र

Published: Mon, 28 Sep 2026 09:32 AM (IST)

खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज हटाने का फैसला दुर्गापूजा के बाद तक टालने का आग्रह किया है।

सांसद राजेश वर्मा और विक्रमशिला ब्रिज। फाइल फोटो

सांसद राजेश वर्मा और विक्रमशिला ब्रिज। फाइल फोटो

HighLights

  1. सांसद राजेश वर्मा ने बेली ब्रिज हटाने का फैसला टालने का आग्रह किया।

  2. त्योहारों के दौरान लोगों की परेशानी का हवाला दिया गया।

  3. गंगा के बढ़े जलस्तर से नाव यात्रा जोखिमपूर्ण हो सकती है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज हटाने के फैसले को दुर्गापूजा के बाद तक स्थगित रखने का आग्रह किया है।उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में आम लोगों की परेशानी का हवाला दिया है।

सांसद ने कहा कि 30 सितंबर की रात से सेतु पर आवागमन बंद करने और एक अक्टूबर से बेली ब्रिज हटाने की योजना त्योहारों के दौरान लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान खगड़िया, कटिहार, कुरसेला, नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग भागलपुर आते-जाते हैं।

छोटे व्यापारी फल, सब्जी, कपड़े सहित अन्य सामान की खरीद-बिक्री के लिए भी इसी मार्ग पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि सेतु बंद होने से यात्रियों के साथ व्यापारियों की आजीविका भी प्रभावित होगी।

गंगा का जलस्तर अभी पूरी तरह नहीं घटा है। ऐसे में नाव से आवागमन करना जोखिमपूर्ण हो सकता है। सांसद ने जनहित को देखते हुए बेली ब्रिज हटाने और स्थायी निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया दुर्गापूजा के बाद तक टालने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु बंद होने पर नहीं थमेगी माल ढुलाई, बाबूपुर गंगा घाट बनेगा मालवाहक जलयानों का मुख्य सेंटर