विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विक्रमशिला सेतु बंद होने से पहले गूगल मैप में बदला रूट, यूजर्स को दिखा रहा 161 KM लंबा नया रास्ता

By Abhishek PrakashEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
Published: Tue, 29 Sep 2026 08:04 PM (IST)

विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज हटाने और पुनर्स्थापन कार्य के लिए 30 सितंबर की मध्यरात्रि से आवागमन तीन माह के लिए बंद हो जाएगा।

गूगल मैप में बदला रूट। फोटो जागरण

गूगल मैप में बदला रूट। फोटो जागरण

HighLights

  1. विक्रमशिला सेतु 30 सितंबर मध्यरात्रि से आवागमन के लिए बंद।

  2. बेली ब्रिज हटाने और पुनर्स्थापन कार्य तीन माह तक चलेगा।

  3. गूगल मैप ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग सुझाना शुरू किया।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बंद होने से पहले ही गूगल मैप ने वाहन चालकों को सतर्क करना शुरू कर दिया है। 30 सितंबर की मध्यरात्रि से बेली ब्रिज हटाने का काम शुरू होगा।

इसके साथ ही बेली ब्रिज के रास्ते वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो जाएगा। ताकि इसके पुनर्स्थापन कार्य हो सके।

गूगल मैप में बदल गया रूट 

गूगल मैप मंगलवार दोपहर 12:00 से ही इस मार्ग को पहले ही ब्लॉक दिखाना शुरू कर दिया है, ताकि इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालक समय रहते वैकल्पिक मार्ग की जानकारी ले सकें।

अब गूगल मैप पर जीरोमाइल से नवगछिया के लिए करीब 161 किलोमीटर लंबा वैकल्पिक मार्ग दिखाया जा रहा है। वाहन चालकों को सुल्तानगंज, मुंगेर, खगड़िया, नारायणपुर और बिहपुर होते हुए नवगछिया जाने का रास्ता सुझाया जा रहा है। बड़े वाहनों के साथ छोटे वाहन चालकों को भी इसी मार्ग से आने-जाने की सलाह मिल रही है।

तीन माह चलेगा मरम्मत का काम 

जिला प्रशासन की योजना के अनुसार, विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन का कार्य करीब तीन माह तक चलेगा। इस अवधि में सेतु पर आवागमन बंद रहेगा।

गौरतलब है कि छह मई को भी गूगल मैप ने विक्रमशिला सेतु का हिस्सा गिरने के बाद रास्ता डीएक्टिवेट किया था। फिर बेली ब्रिज से आवागमन शुरू होने के बाद 10 जून को इसे फिर सक्रिय कर दिया गया था।

अब दोबारा रास्ता बंद होने के साथ मैप ने इसे ब्लॉक दिखाना शुरू कर दिया है। सेतु पर आवागमन बहाल होने के बाद संभवतः गूगल मैप भी इस मार्ग को फिर सक्रिय कर देगा।

यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु 30 सितंबर से बंद: मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु होकर गुजरेंगे वाहन, जाम से निपटने की तैयारी पूरी