Move to Jagran APP

विद्या भारती: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति बेहतर, बच्चों व शिक्षकों के सर्वांगीण विकास के लिए करेंगे यह काम

विद्या भारती दारा आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में क्षेत्रीय शिक्षक-प्रशिक्षक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें नई राष्ट्रीय शिक्षा निति पर चर्चा हुई। बच्चों व शिक्षकों के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन पर बल दिया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 12 Aug 2021 01:38 PM (IST)Updated: Thu, 12 Aug 2021 01:38 PM (IST)
विद्या भारती: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति बेहतर, बच्चों व शिक्षकों के सर्वांगीण विकास के लिए करेंगे यह काम
आनंदराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यशाला में शामिल अधिकारी।

आनलाइन डेस्क, भागलपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान बिहार क्षेत्र द्वारा आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में क्षेत्रीय शिक्षक-प्रशिक्षक कार्यशाला आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन विद्या भारती बिहार क्षेत्र के सचिव मुकेश नंदन, सह सचिव नकुल शर्मा, भारती शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव प्रकाश चंद्र जायसवाल, विद्या विकास समिति, झारखंड के प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी, लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सह सचिव राम लाल सिंह, भारती शिक्षा समिति के प्रदेश सह सचिव प्रदीप कुशवाहा, क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रमुख फणीन्द्रनाथ, विद्यालय अध्यक्ष अतुल कुमार ढांढानियां, प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।

loksabha election banner

तीन दिन तक चलने वाले कार्यशाला में विद्या भारती बिहार क्षेत्र के अंतर्गत संचालित होने वाले बिहार और झारखंड के विद्या मंदिरों के आचार्य, प्राचार्य एवं क्षेत्र के अधिकारी शरीक हो रहे हैं। नयी राष्ट्रीय शिक्षा निति के क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु पीपीटी के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सचिव मुकेश नंदन ने कहा कि शिक्षा संस्कृति के अनुरूप होनी चाहिए। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी इन बातों का समावेश है। प्रदेश सचिव प्रकाश चंद्र जायसवाल ने कहा कि हमारी परंपराएं हमें विज्ञान से जोड़ती है। रिसोर्स पर्सन गोविंद चंद्र एवं मदन मोहन मिश्र द्वारा बाल मनोविज्ञान के बारे में बताया गया। कार्यशाला 13 अगस्त तक चलेगा। इसमें विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र संगठन मंत्री ख्यालीराम का भी मार्गदर्शन मिल रहा है।

राजेंद्र मावंडिया के स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह

आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर में राजेन्द्र मावंडिया के स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मेधावी छात्र- छात्राओं के अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार ढांढानियां, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग के निदेशक प्रो डॉ पवन कुमार पोद्दार थे। समारोह में आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर के 44 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान से पुरस्कृत किया गया। मैके पर छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित थे। प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार भिवानीवाला ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार जिलोका ने किया।

ज्ञात हो की लगातार 12 वर्षों से राजेन्द्र मावंडिया की पुण्य स्मृति में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 10वीं और 12वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय के पूर्व मेधावी भैया-बहन को भी सम्मानित किया गया। शिव कुमार जिलोका और सुरभि मावंडिया ने कहा कि छात्रों को अपनी रुचि व क्षमता के अनुसार विषय और करियर का चुनाव करना चाहिए। अशोक भिवानीवाला ने कहा कि स्कूल में सिखाए गए अनुशासन और अपनी संस्कृति को कभी नहीं भूलनीं चाहिए। प्राधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने कहा की हर किसी में विशेष मेधा होती है। रुचि के अनुरूप विषय चुनने से सफलता अवश्य मिलती है। इसमें अभिभावकगण को भी सहयोग करनी चाहिए। मौके पर अशोक मावंडिया, राजेश कुमार, पंकज कुमार उपाध्याय 'गर्ग' आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.