Move to Jagran APP

Video Viral: यूक्रेन की विदेशी मैडम को भायी अंगिका भाषा, लिखा-'हम्में सनी लोकडाउन के पालन करी रहलो छियै'

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए यूक्रेन की तनिक फोसा ने अंगिका भाषा में एक वीडियो बनाया गया है। यह वीडियो 5 अप्रैल का है। जो तेजी से वायरल हो रहा है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 07 Apr 2020 01:35 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 06:12 PM (IST)
Video Viral: यूक्रेन की विदेशी मैडम को भायी अंगिका भाषा, लिखा-'हम्में सनी लोकडाउन के पालन करी रहलो छियै'
Video Viral: यूक्रेन की विदेशी मैडम को भायी अंगिका भाषा, लिखा-'हम्में सनी लोकडाउन के पालन करी रहलो छियै'

भागलपुर [दिलीप कुमार शुक्ला]। बांका जिले के बौंसी की बहु एवं यूक्रेन के कीव निवासी तनिक फोसा का कोरोना को लेकर अंगिका भाषा में बनाया गया वीडियो इंटरनेट की गलियों में खूब साझा किया जा रहा है। इसे आस्ट्रेलिया में भी खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो के माध्यम से वह संदेश दे रही हैं कि 'आपने सेनी घरो में रहिअय और लॉकडाउन के पालन करिअय...'। उन्होंने बताया कि वह अंगिका भाषा को समझती हैं और थोड़े बहुत शब्दों को बोल भी लेती हैं। लेकिन जब कोरोना वायरस के संकट से देश जूझ रहा है ऐसे में हम सब का दायित्व है कि हम अपनी ओर से कुछ करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वह लोगों को जागरूक कर रही हैं। उनके वीडियो को अंग जनपद के साथ दिल्ली, मुंबई और आस्ट्रेलिया, अमेरिका व यूक्रेन में रहने वाले अंगिका भाषियों समेत अन्य लोग पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो दो दिन पहले पांच अप्रैल को जारी किया गया है।

loksabha election banner

वीडियो में तनिक फोसा ने कहा

इस वीडियो में तनिक फोसा ने अंगिका भाषा में कहा है- 'नमस्कार! हमरो नाम तनिक छियै। हम्में सनी लोकडाउन के पालन करी रहलो छियै। तोरो सनी के जीवन बड़ा अनमोल छियै। एही बास्तें तोरोसनी सनीं सें निवेदन छियै कि आझ राती नौ बजे, घरो के छत्तो पर जाय के मोमबत्ती आरो दीया जरूर जलइहो! ताकि है कोरोना वायरस के हम्मे सनी मिली के जड़ से खतम करी दियै! नमस्कार!

 

गीतकार राजकुमार ने दी बधाई

भागलपुर के गीतकार राजकुमार ने तनिक फोसा के अंगिका प्रेम से आह्लादित होकर उन्‍हें बधाई दी है। गीतकार राजकुमार ने अंगिका में एक कविता के माध्‍यम से कहा- 'कही अंगिका में तनिक, दियै तनिक जी ज्ञान। कोरोना पर ज्योति रो, मिली चलैयै वाण।। अंगिका में आह्वान करै लेली तनिक जी के बहुत-बहुत बधाय!

जानिए क्या है उनका बौंसी से संबंध

तनिक फोसा बांका जिले के बौंसी निवासी योगाचार्य मुकेश योगी की पत्‍नी हैं। वर्ष 2011 में दोनों की शादी हुई। उन्‍हें एक पुत्र एलन (सात वर्ष) और एक पुत्री ओलिविया (एक वर्ष) है। मुकेश, तनिक, एलन और ओलिविया का ज्‍यादातर समय दिल्‍ली और यूक्रेन में बीता है। मुकेश की अपनी इवेंट कंपनी है। जिसमें उनकी पत्‍नी तनिक भी सहयोग करती हैं। साथ ही मुकेश योग प्रशिक्षक हैं। वे ज्यादातर दिल्‍ली में लोगों को योग का प्रशिक्षण देते हैं।

भारतीय संस्कृति से है प्रेम

तनिक फोसा ने बताया कि उन्‍हें भारतीय संस्‍कृति से काफी प्रेम है। उन्‍हें बॉलीवुड की फ‍िल्‍में देखना अच्‍छा लगता है। इंग्लिश, रसियन, इटालिन, यूक्रेनियन, स्‍पेनिश, हिंदी भाषाओं की उन्‍हें अच्‍छी जानकारी है। वे अंगिका भाषा भी सीख रही हैं। वे कहतीं हैं अंगिका भाषा में उन्‍हें विशेष अपनापन दिखता है। हिंदी का वे बहुत आदर करतीं हैं। उन्‍हें भारतीय कला, सिनेमा, योग और संगीत काफी पसंद है। उन्‍हें यहां का आध्‍यात्‍म काफी भाता है। वे जब भी बौंसी आती हैं अपने स्वजनों के साथ मंदार जाना नहीं भूलतीं। इसके अलावा मधुसूदन मंदिर, पापहरणी, लक्ष्‍मीनारायण मंदिर, गोड़धुआ दुर्गा मंदिर, गुरुधाम, लखदीपा, महर्षि मेंहीं आश्रम आदि जातीं हैं।

एक बेहतरीन सेक्सोफोन प्लेयर

वे एक संगीतकार हैं। भारत में उनकी पहचान एक बेहतरीन सेक्सोफोन प्लेयर के नाते है। तनिक फोसा बॉलीवुड के संगीतकार को भी सेक्सोफोन की ऑन लाइन शिक्षा देते हैं। भारत और यूक्रेन में वे संगीत की शिक्षा भी देते हैं। साल में छह माह यूक्रेन में उनका समय बीतता है। यूक्रेन में Aviation इंजीनियर हैं। 

इसलिए अपना लिया मुकेश को

मुकेश योगी एक योग शिक्षक हैं। वे भारत के अलावा अन्य कई देशों में योग का प्रशिक्षण देने लिए जाया करते हैं। 2007 से उनका योग शिविर के लिए विदेश दौरा शुरू हुआ था। 2009 में वे यूक्रेन गए थे। यूक्रेन में योग प्रशिक्षण के दौरान उनकी भेंट तनिक फोसा से हुई। योग के प्रति समर्पित मुकेश के जीवन से तनिक फोसा प्रभावित हो गई। योग और भारतीय संस्कृति के प्रति तनिक की निष्ठा को देखकर मुकेश ने उन्हें अपना जीवनसाथी बनाने का निर्णय ले लिया। 2011 में दोनों ने शादी कर दी। शादी के बाद से दोनों छह माह दिल्ली और छह माह यूक्रेन में रहने लगे।

गोड़धुआ की देवी दुर्गा की कृपा

मुकेश मानते हैं कि उनपर गोड़धुआ की देवी दुर्गा की विशेष कृपा है। मुकेश का पैतृक गांव बौंसी के गोड़धुआ है। हालांकि अब उनके पिताजी अनूप लाल अपने छोटे बेटे आदेश के साथ बौंसी में रहते हैं। अभी पूरे देश में लॉकडाउन है। इस कारण मुकेश अपनी पत्‍नी और बच्चे के साथ बौंसी में ही हैं। मुकेश जब भी बौंसी आते हैं वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गोड़धुआ में देवी दुर्गा की पूजा करते हैं। 

योग के लिए समर्पित है मुकेश का जीवन

बचपन से ही मुकेश का लगाव योग के प्रति रहा है। योग को जन-जन तक पहुंचने के लिए वे लगातार लोगों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। दिल्‍ली के छतरपुर में वे प्रतिदिन योग शिविर लगाते हैं। साथ ही उनका भारत के विभिन्‍न राज्‍यों के अलावा विदेशों में भी योग का प्रशिक्षण का कार्यक्रम होता रहता है। उन्‍होंने हाल में आयुष मंत्रालय द्वारा भागलपुर और जमुई में एक माह का कैंप लगाया था। उनकी पत्नी तनिक फोसा भी योग में उनका सहयोग करतीं हैं। 

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.