Move to Jagran APP

अंतरजातीय प्रेम विवाह करने भागलपुर अदालत पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका को स्‍वजनों ने खूब कूटा, देखें ये वीडियो

लखीसराय के प्रेमी प्रेमिका ने मंदिर में शादी की। इसके बाद दोनों भागलपुर अदालत पहुंचे। अदालत से शादी का प्रमाण पत्र चाह रहे थे। इसी दौरान दोनों के स्‍वजनों ने खूब पिटाई कर दी। लड़के-लड़की को अपनों का बनना पड़ा कोपभाजन महिला पुलिस कर रही छानबीन।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 09:41 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 04:43 PM (IST)
अंतरजातीय प्रेम विवाह करने भागलपुर अदालत पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका को स्‍वजनों ने खूब कूटा, देखें ये वीडियो
अंतरजातीय प्रेम विवाह करने पहुंचे प्रेमी प्रमिका क भागलपुर में हुई पिटाई।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। प्यार परवान चढ़ा अंतरजातीय विवाह कर उसे कानूनी रूप देने कचहरी गए नवविवाहित जोड़े को अपनों का कोपभाजन बनना पड़ा। लड़के-लड़की को उनके स्वजनों ने खदेड़ कर पीटा। महिलाएं एक दूसरे से गुत्थम-गुत्थी कर एक-दूसरे के बालों को नोचने लगीं। करीब आधे घंंटे तक अराजक स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के फोन करने पर महिला अवर निरीक्षक के नेतृत्व में महिला पुलिस बल पहुंच स्थिति को नियंत्रण में लिया।

loksabha election banner

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड के चकमसकन के सुरेश पंडित के 21 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार अपनी प्रेमिका सूर्यगढ़ा के चमरूचक निवासी महिमा कुमारी के साथ अंतरजातीय विवाह कर उसे न्यायालय में कानूनी मान्यता देने कोर्ट मैरिज के लिए भागलपुर पहुंचे थे। इस दौरान लड़की के स्वजनों को जब इस बात की भनक लगी तो लड़की की मां और उसके स्वजन कोर्ट परिसर पहुंचे और लड़की को जबरदस्ती अपने साथ ले जाना चाहा।

लड़की- लड़के ने विरोध किया तो लड़की की मां अमृता देवी और मामा अनिल साह ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी।, इस दौरान न्यायालय परिसर में लंबा ड्रामा चला।

हालांकि न्यायालय में हो रहे हंगामे की जानकारी मिलते ही जोगसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। लड़का सूरज कुमार ने बताया कि दोनों इंटर में एक साथ पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और पिछले पांच वर्षों से दोनों प्रेमी- प्रेमिका के रूप में एक दूसरे से घरवालों से छुप छुप कर मिला करते थे।, इस दौरान लड़की छठ पर्व में अपने ननिहाल सुल्तानगंज के महेशी गांव पहुंची।

जिसके बाद लड़का भी अपने मौसी के घर नाथनगर आया और दोनों छठ पर्व के बाद नाथनगर के प्रसिद्ध मनासकामना नाथ मंदिर में शादी भी कर लिया। दोनों सोमवार को भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को नोटरी पब्लिक के सामने शपथ पत्र बना उसे विधिवत शादी की। अब दोनो विवाह के रजिस्ट्रेशन की कवायद करने की प्रक्रिया को अपनाने की कवायद करते कि हंगामा शुरू जो गया। जोगसर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.