Move to Jagran APP

...आखिर जमुई पुलिस को रात में कौन करता है फोन, होती है शादी की बात

शातिर ने इंटरनेट काल से जमुई पुलिस की नींद हराम है। फोन पर एसपी व थानाध्यक्ष में मतभेद उजागर करने का प्रयास किया जा रहा है। रात में भी करता फोन करता है गाली-गलौज। रंगदारी की मांगी। लड़की पक्ष पर शादी के लिए बना रहा था दबाव।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 10:39 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 10:39 AM (IST)
...आखिर जमुई पुलिस को रात में कौन करता है फोन, होती है शादी की बात
गिरफ्तार युवक के के साथ प्रेस वार्ता करते एएसपी अभियान सुधांशु कुमार, एसडीपीओ सतीशचन्द्र मिश्रा।

संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। पुलिस ने एक अपडेट एप की मदद से एसपी के मोबाइल नंबर से झाझा के थानाध्यक्ष को फर्जी काल कर मनोनुकूल आदेश देने तथा थानाध्यक्ष के नंबर से एसपी को गाली-गलौज कर भारी गलतफहमी व कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा करने वाले एक सख्स को अररिया के होटल से गिरफ्तार किया है। इस मामले में एएसपी अभियान सुधांशु कुमार एवं एसडीपीओ सतीश चंद्र मिश्रा ने थाने में प्रेस वार्ता में बताया कि अररिया जिले के बतरबाड़ी गांव के असरफ अली उर्फ राजा के पास से एक मोबाइल जब्त किया गया।

loksabha election banner

पुलिस उसकी जांच कर रही है। उसके खिलाफ थाने में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। पटना के बुद्धा कालोनी स्थित थाने में भी एक मामला दर्ज है। एक साल पहले झाझा के एक परिवार ने अपनी लड़की की शादी आरोपित युवक से तय किया की थी। इस दौरान आरोपित एवं लड़की के बीच महीनों तक बात होती रही थी। लेकिन उसका व्यवहार पसंद न आने से लड़की पक्ष ने उससे संबंध तोड़ दिया। शादी टूटने पर आरोपित किसी एप की मदद से लड़की के फोन से ही उसे काल कर परेशान करने लगा। वह उसे गंदी वीडियो व मैसेज भेजने लगा। हाल में आरोपित ने अपने सीने पर ब्लेड चलाते हुए वीडियो बनाकर भेजा था। उसके बाद वह लड़की पक्ष से ढाई लाख की रंगदारी मांगने लगा।

दो जुलाई से पुलिस को कर रहा था परेशान

एएसपी अभियान सुधांशु कुमार एवं एसडीपीओ सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि विगत दो जुलाई से आरोपित ने इंटरनेट काल एवं एप के माध्यम से लड़की पक्ष पर कार्रवाई करने के एिल झाझा पुलिस पर दबाव बनाने लगा। थानाध्यक्ष के मोबाइल पर एसपी प्रमोद कुमार मंडल के नंबर से फर्जी तरीके से काल कर लड़की के पूरे परिवार को चार घंटे तक थाना में बंद करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार थानाध्यक्ष के नंबर से पुलिस अधीक्षक को फर्जी तरीके से फोन अपशब्द कहे। थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि मधुरभाषी एसपी द्वारा अपशब्द कहे जाने पर उन्हें विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने साहस बटोर कर इस संबंध में एसपी से पुन: बात की। तब मामले का रहस्योद्घाटन हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के घर वालों से पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआई वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम अररिया जिला भेजा गया। टीम ने एक होटल से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.