VHP : हित चिंतक अभियान से संगठन होगा मजबूत, कई जगह लगाए जाएंगे कैंप Bhagalpur News
विश्व हिन्दू परिषद ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए हित चिंतक शिविर प्रारंभ किया। कार्यकर्ताओं के कहा कि आज संगठन से लोग जुड़कर देश की सेवा कर रहे है।
भागलपुर [जेएनएन]। विश्व हिन्दू परिषद ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए हित चिंतक अभियान की शुरुआत की। इसके लिए कई जगह शिविर लगाए गए हैं। शिविर में आए लोगों को विश्व हिन्दू परिषद के बारे में और उसके उद्देश्य की जानकारी दी जा रही है। शिविर में लोगों को विहिप से जोड़ा जा रहा है। यह शिविर एक दिसंबर तक चलेगी।
इसके लिए राधा माधव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई थी। बैठक में 17 नवंबर से एक दिसंबर तक चलने वाले हित चिंतक अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता विभाग मंत्री पारस शर्मा कर रहे थे। बैठक में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के पदाधिकारियों को हित चिंतक अभियान के संदर्भ में बताया गया और तय किया गया कि इस अवधि में अलग-अलग स्थानों पर सामूहिक रूप से भी कैंप लगाकर लोगों को संगठन से जोड़ा जाए। विश्व हिंदू परिषद प्रत्येक वर्ष समाज के लोगों को हित चिंतक अभियान के माध्यम से जोडऩे का कार्य कर रहा है।
बैठक के अंत मे सबौर प्रखंड के लिए उपाध्यक्ष, सह मंत्री एवं समाजिक समरसता प्रमुख की घोषणा जिला उपाध्यक्ष बिहारी विद्यार्थी ने की। तिलकमांझी नगर के लिए सामाजिक समरसता प्रमुख एवं बजरंग दल सहसंयोजक की घोषणा महानगर सह मंत्री सुमित जिलोका ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिला सह मंत्री मनीष साह, महानगर कोषाध्यक्ष अंकित सर्राफ, महानगर प्रचार प्रमुख योगेंद्र मिश्रा एवं कई प्रखंडों एवं नगर के सह मंत्री एवं उपाध्यक्ष के अलावा कई सदस्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें विद्यार्थी परिषद ने कहा, जेनएयू में शैक्षणिक माहौल बिगाडऩे वालों पर हो कार्रवाई Bhagalpur news