VHP : भागलपुर और बांका के जुटे कार्यकर्ता, बैठक में लिए कई निर्णय Bhagalpur News
भागलपुर और बांका के विश्व हिन्दू परिषद ने कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कई निर्णय लिए। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालिसा बांटा।
भागलपुर [जेएनएन]। विश्व हिंदू परिषद भागलपुर विभाग की विभागीय बैठक गोलाघाट ठाकुरबाड़ी में हुई। बैठक का प्रारंभ प्रांत सह संगठन मंत्री चितरंजन ने किया। बैठक में धर्म रक्षा निधि और हित चिंतक अभियान पर प्रकाश डाला गया।
संचालन विभाग मंत्री पारस शर्मा ने किया। बैठक में विभाग के भागलपुर महानगर, भागलपुर जिला, भागलपुर ग्रामीण जिला और बांका जिला के पंचायत और वार्ड स्तर के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। प्रथम सत्र में विभाग मंत्री ने सासाराम में हुई प्रांतीय बैठक और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। दूसरे सत्र में प्रांत सह संगठन मंत्री ने कार्य विस्तार योजना और धर्म रक्षा निधि और हित चिंतक अभियान की जानकारी दी। अंतिम सत्र में तीनों जिलों के सह मंत्रियों ने अपने अपने जिले के वृत को पढ़ा।
साप्ताहिक मिलन केंद्र शुरू किया गया
विभाग मंत्री ने बताया कि बजरंग दल, भागलपुर महानगर के द्वारा रेलवे स्टेशन अवस्थित हनुमान मंदिर में साप्ताहिक मिलन केंद्र प्रारंभ किया गया। केंद्र का संचालन सोनू कुमार ने किया। कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सभी को हनुमान चालीसा की एक-एक प्रति दी गई। महानगर सह संयोजक रोहित रजक एवं अन्य बजरंगी उपस्थित थे।
विहिप की बैठक में भागलपुर ग्रामीण मातृशक्ति सह संयोजिका, विहिप की महानगर सत्संग प्रमुख, महानगर प्रचार प्रमुख के दायित्व की घोषणा की गई। बांका जिला के रजौन प्रखंड उपाध्यक्ष और सह मंत्री, बाराहाट प्रखंड उपाध्यक्ष, बांका नगर बजरंग दल मिलन केंद्र प्रमुख तथा भागलपुर ग्रामीण जिला, पीरपैंती प्रखंड मंत्री और उपाध्यक्ष तथा सबौर प्रखंड के सह मंत्री की घोषणा विभाग मंत्री ने की। बैठक में जिला सह मंत्री मनीष और कुंदन, महानगर सह मंत्री सुमित जिलोका और कोषाध्यक्ष अंकित सर्राफ, बजरंग दल महानगर सह संयोजक रोहित रजक थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप