Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस 2020 : सैंडिस कंपाउंड में झंडोत्तोलन कर मंत्री ने कहा-विकास में मामले में सबसे बेहतर है यह जिला Bhagalpur News

भागलपुर सहित आसपास के जिलों में गणतंत्र दिवस पर समारोह भव्‍य तरीके से मनाया गया। इस दौरान झांकी निकाली गई। आइए देखें... जिलों में किए प्रकार मनाए गए समारोह।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 12:05 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 12:05 PM (IST)
गणतंत्र दिवस 2020 : सैंडिस कंपाउंड में झंडोत्तोलन कर मंत्री ने कहा-विकास में मामले में सबसे बेहतर है यह जिला Bhagalpur News
गणतंत्र दिवस 2020 : सैंडिस कंपाउंड में झंडोत्तोलन कर मंत्री ने कहा-विकास में मामले में सबसे बेहतर है यह जिला Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। पूरा बिहार 71वां गणतंत्र दिवस के उल्‍लास में डूब गया है। भागलपुर का मुख्‍य समरोह सैंडिस कंपाउंड में मनाया गया। इस अवसर पर यहां जिले के प्रभारी मंत्री सह भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने झंडोत्‍तोलन किया। उन्‍होंने कहा कि भागलपुर जिला विकास की ओर अग्रसर है इस जिले का तेजी से विकास हो रहा है। यह जिला विकास के मामले में सबसे बेहतर है। उन्‍होंने कहा कि जिले में सरकारी योजनाओं के क्रियान्‍वयन करने और इसे जन-जन तक पहुंचाने में प्रशसनिक स्‍तर पर बेहतर प्रयास किया जा रहे हैं। यहां के जनप्रतिनिधियों का भी भरपुर सहयोग मिल रहा उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली को लेकर के जिले में जल स्रोतों की खोज हो रही है। यह जिला पौधारोपण के मामले में अग्रणी रहेगा।

loksabha election banner

उन्‍होंने कहा कि लोक शिकायत निवारण का निपटारा अब पंचायत स्तर पर भी हो रहा है। गली नाली योजना मुख्यमंत्री पेयजल योजना का काम तेजी से हो रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इंदिरा आवास, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री पारिवारिक योजना, मुख्यमंत्री बालिका योजना, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है। जाति, आवास आदि प्रमाण पत्रों के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अनाज के मामले में हम आत्मनिर्भर हुए हैं, उसी प्रकार देश की सुरक्षा के मामले में भी हम आत्मनिर्भर हुए हैं।

जिला प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार अनाज के मामले में देश आत्मनिर्भर हुआ है, उसी प्रकार सुरक्षा मामले में भी देश आत्मनिर्भर हो रहा है। लोगों में देश के प्रति समर्पण का भाव बढ़ा है। देश में शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का गौरवशाली इतिहास रहा है। देश को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए हमलोगों को दृढ़ संकल्पित होकर प्रयास करना होगा।

गणतंत्र दिवस पर सैंडिस कंपाउंड में झंडोत्तोलन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली को लेकर जिले में जलस्रोतों की खोज हो रही है। इस अभियान को जनता को आपार समर्थन मिला है। दलाई लामा और बिल गेट्स जैसे लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सराहना कर रहे हैं।

भागलपुर पौधरोपण के मामले में अग्रणी रहेगा। उन्होंने कहा कि लोक शिकायत निवारण का निपटारा अब पंचायत स्तर पर भी हो रहा है। गली नाली योजना, मुख्यमंत्री पेयजल योजना का काम तेजी से हो रहा है। जल्द ही लोगों को घर-घर शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा। सात निश्चय का लाभ लोगों को मिलने लगा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इंदिरा आवास, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री पारिवारिक योजना, मुख्यमंत्री बालिका योजना, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है। जाति, आवास आदि प्रमाण पत्रों के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ रहा है। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रभारी मंत्री ने पुलिस प्रशासन की ओर से मैदान में आयोजित परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट परेड की सलामी ली।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंच पर प्रभारी मंत्री के अलावा मेयर सीमा साहा, राज्यसभा सदस्य कहकशां परवीन, जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह, डिप्टी मेयर राजेश वर्मा, आयुक्त वंदना किनी, डीआइजी सुजीत कुमार, डीएम प्रणव कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती सहित विभिन्न दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

निकाली गई झांकी

कार्यक्रम के दौरान मद्य निषेध विभाग के द्वारा पूर्ण शराबबंदी, जिला परिवहन विभाग द्वारा हेलमेट पहनाओ अभियान, जिला स्वास्थ्य समिति, जिला निबंधन विभाग, जिला स्वच्छ जल समिति, मतदाता दिवस, मंजूषा कला समिति, जिला स्वास्थ्य समिति आदि द्वारा बेहतरीन झांकी प्रस्तुत की गई। इसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में स्काउट एंड गाइड, एनसीसी एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की भी भागीदारी दिखी।

पूरे समारोह का संचालन और कमेंट्री आकाशवाणी भागलपुर के वरीय उद्घोषक डॉ विजय कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी, जिलाधिकारी प्रणव कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती भी उपस्थित थे। इस अवसर पर यहां झांकी निकाली गई। 

सैंडिस कंपाउंड में आयोजित कार्यक्रम में कृषि विभाग और उद्यान विभाग की आकर्षक झांकियां देखी गई। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक उद्यान अजय कुमार सिंह के अनुसार गणतंत्र दिवस पर छत पर बागवानी की झांकी प्रस्तुत की गई। इसका मुख्य उद्देश्य तीन सौ वर्गफीट जमीन पर जल-जीवन-हरियाली के तहत फल-फूल और सब्जी का छत पर बागवानी को बढ़ावा देना है। स्मार्ट सिटी में यह योजना लागू की गई है। इस पर 50 हजार रुपये खर्च होंगे, लेकिन इच्छुक को महज 25 हजार रुपये लगेगा। 25 हजार अनुदान मिलेगा।

आत्मा के उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि सैंडिस कंपाउंड में आयोजित कार्यक्रम में जल-जीवन-हरियाली और समेकित कृषि प्रणाली की झांकी गई। इस झांकी का मुख्य उद्देश्य एक या आधी एकड़ जमीन में तालाब निर्माण कर जल संरक्षण करने, मछली पालन, गो पालन, बकरी पालन, बतख पालन, जैविक विधि से फल-सब्जी की खेती के साथ किसानों की आमदनी बढ़ाने की है।

वहीं, शाहकुंड प्रखंड के दरियापुर मध्य विद्यालय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने तिरंगा झंडा फहराया। 

गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने भागलपुर जिला के नवनिर्मित कार्यालय में समरोह आयोजित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला ने तिरंगा झंडा फहराया। जिला अध्यक्ष रोहित पाण्डेय भागलपुर से बाहर थे। यहां आयोजित समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष हरिवंशमणि सिंह, नभय चौधरी तथा नरेश मिश्रा जी के अलावा जिला महामंत्री सरस्वती कुमार, उपाध्यक्ष सोनू घोष, आनन्द शुक्ला, जिला मंत्री विपुल सिंह, रोशन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिनव सिंह, बिजेंद्र, श्यामल मिश्रा, अजित गुप्ता, देवव्रत घोष, प्रणव दास, सज्जन अवस्थी, मनीष दास, पंकज सिंह, श्वेता सिंह, संगीता सिन्हा, प्यारे हिंद आदि उपस्थित थे। 

दीपनारायण सिंह की जयंती समारोह में कमल जयसवाल, ब्रजेश कुमार साह, अर्जित शाश्वत चौबे, राजीवकांत मिश्रा, शंभू दयाल खेतान, पूर्व मेयर वीणा यादव आदि उप‍स्थित थे। 

आकाशवाणी भागलपुर में केंद्राध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रमुख डॉ प्रभात नारायण झा ने तिरंगा झंडा फहराकर कार्यक्रम को संबोधित किया।  

भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह ने अपने कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराकर सलामी ली।

भागलपुर नगर निगम में महापौर सीमा साहा ने तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने  और उप मेयर राजेश वर्मा ने तिरंगे को सलामी दी। मेयर ने कहा, शहर में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने का प्रयास किया। निगम से आम जनता को काफी अपेक्षा है। जनसमस्या के निदान को कई कार्यो में प्रगति है। पेयजल को लेकर आम जनता को कोई कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। 19 डीप बोङ्क्षरग व नवनिर्मित जलमीनार चालू कराने के लिए प्रयासरत है। जलजमाव के स्थायी निदान के लिए कार्य किया जा रहा है। ढाई वर्षों मे 100 करोड़ रुपये खर्च किया गया है। सफाई संसाधनों की खरीदारी की दिशा में कारगर कदम उठाया गया है। विशेष अवसर पर शहर पूरी तरह साफ-सफाई के कारण सुंदर और बदला-बदला नजर आता है। जिसे देखकर लोगों के नियमित ऐसे ही सफाई की अपेक्षा है। डंपिंग ग्राउंड के विकास के उपरांत कूड़े का उठाव रात में कराया जाएगा। घर-घर कूड़ा संग्रहण के लिए 1.5 लाख कूड़ेदान क्रय की योजना है। डेंगू से बचाव के लिए 10 फॉगिंग मशीन की खरीदारी की गई है। स्मार्ट सिटी की योजना से फ्लाई ओवर का निर्माण, स्मार्ट हाट, बस अड्डा, पार्क, स्मार्ट शिक्षा प्रणाली वाई-फाई, सीसी कैमरे, कंट्रोल एंड कमांड केंद्र आदि कई प्रस्तावित है। इसमें से कुछ कार्य किए गए है। साहेबगंज में जैविक खाद पिट का निर्माण चल रहा है। रोशनी सुविधा में तुलनात्मक सुधार किया जा रहा है। निगम में मृत कर्मियों के 16 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की गई है। उप मेयर राजेश वर्मा ने नगर निगम गोदाम में और साबिहा रानू ने वाटर वक्र्स परिसर में झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी, डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी आशिष भारती, व उप नगर आयुक्त सत्येंद्र वर्मा व पार्षद आदि मौजूद थे।

शिक्षण और सामाजिक संस्थान में फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर शहर के शिक्षण संस्थान, सामाजिक, व्यापारिक संगठन कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया। सभी ने तिरंगे की सलामी ली। शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर देशभक्ति का संदेश दिया।

विधायक अजित शर्मा ने कांग्रेस कैंप कार्यालय में झंडोत्तोलन किया। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ. अभय आनंद, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कोमल सृष्टि, महानगर अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, नगर अध्यक्ष सोइन अंसारी, पूजा साह, सुनंदा रक्षित, अभिषेक चौबे सहित कई थे। सहारा वृद्धाश्रम में जिलाधिकारी प्रणव कुमार, प्रशिक्षु आइएएस आशुतोष त्रिवेदी, पूर्व उप महापौर डॉ. प्रीति शेखर के साथ अमिता कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि माता-पिता की सेवा करने से यश, बल, आयु और विद्या में वृद्धि होती है। इस मौके पर अमिता कौशिक ने कहा कि आश्रम में वृद्ध जनों के बीच सेवा ही महान कार्य है। बैंक ऑफ बड़ौदा की सबौर शाखा प्रबंधक आशा किरण, भाजपा नेत्री श्वेता सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। बैंक ऑफ बड़ौदा की दो शाखाएं मथुरापुर और सबौर की तरफ से शाखा प्रबंधक आशा किरण और तान्या शेखर ने आश्रम के बुजुर्गों को 80 कंबल बांटे। अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन कॉलेज में नीलम देवी ने झंडोत्तोलन किया। बीएड, डीएलडी के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नागरिक विकास समिति में अध्यक्ष जियाउर रहमान ने कार्यालय और दक्षिणी क्षेत्र के अध्यक्ष कृष्णा शाह ने मीरजानहाट चौक पर झंडोत्तोलन किया। उपाध्यक्ष विजया मोहनी, सत्नारायण प्रसाद, आनंद श्रीवास्तव, प्रधान सलाहकार रमण कर्ण मौजूद रहे। आनंदराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार ढांढनिया, सचिव प्रो. शैलेश्वर प्रसाद, सदस्य नरेश कुमार खेतान, साधना झा, आनंद टेकरीवाल, जितेंद्र कुमार सिंह, मनोहर जी, समाजसेवी दीपक घोष थे।

आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश

ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में अध्यक्ष अशोक भिवानीवाला ने झंडोत्तोलन किया। महासचिव रोहित झुनझुनवाला और पीआरओ अभिषेक जैन सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। शारदा झुनझुनवाला महिला कॉलेज, रावतमल नोपानी छात्रावास, गोशाला, नोपानी शिशु मंदिर में रामगोपाल पोद्दार ने झंडोत्तोलन किया। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अश्विनी जोशी ने झंडोत्तोलन किया। एसएमएस स्कूल में प्राचार्य केके सिंह ने झंडोत्तोलन करते हुए आपसी भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। जीनियस पब्लिक स्कूल गुरु नानकपूरा में प्राचार्य डॉ. सुधांशु सिसोदिया ने झंडोत्तोलन किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

टाउन हॉल में बच्चों ने पेश किए नृत्य

शिक्षा विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस पर टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी, निजी मिलाकर 15 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिए। नवयुग स्कूल के बच्चों ने सड़क सुरक्षा जीवन के लिए...गीत प्रस्तुत किए। किलकारी के बच्चों ने बड़ी निक लागे..., जिला स्कूल के बच्चे आओ बच्चे तुम्हें सिखाए झांकी ङ्क्षहदुस्तान की प्रस्तुति दी।

टीएनबी कॉलेजिएट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कव्वाली की प्रस्तुति दी। डीईओ मधूसूदन पासवान, डीपीओ स्थापना जर्नादन विश्वास सहित अन्य अधिकारी थे। वहीं, स्नातकोत्तर गांधी विचार विभाग में विभागाध्यक्ष में डॉ. विजय कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर विभाग के डॉ. उमेश प्रसाद नीरज, डॉ. अमित रंजन सिंह, प्रो. गौतम कुमार, प्रो. मनोज कुमार दास, जेआरएफ नरेन नवनीत, विभाग के शिक्षणेतर कर्मचारी उमेश बाबू, रामचंद्र और छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।

मिरजानहाट स्थित मदर टेरेसा ट्यूशन प्वॉइंट में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह क्विज प्रतियोगिता हुई। मेयर सीमा साह ने मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले 21 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। पार्षद मेयर प्रीति शेखर, संस्थापक अरविंद कुमार दुबे, प्राचार्य आनंद कुमार मिश्रा, निदेशिका सोनिका दुबे मौजूद रहीं।

गणतंत्र दिवस पर जीनियस पब्लिक स्कूल गुरु नानकपूरा जीरोमेल में प्रधानाचार्य डॉ सुधांशु सिसोदिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। छात्रों ने पीटी, पैरेड किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। भक्ति संगीत, भजन, राष्ट्रीय गीत, नाटक, नृत्य, नृत्य नाटिका आदि की प्रस्तुति देख लोग भावविभोर हो उठे। मुख्य अतिथि नीलराज ने कहा कि राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाने का सभी से आह्वान किया। विद्यालय के 15 वर्ष पूरा होने पर उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई दी। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक सुधांशु सिसोदिया ने किया। 

न्यायालय परिसर में फहराया गया तिरंगा

व्यवहार न्यायालय भागलपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने गणतंत्र दिवस मौके पर रविवार को तिरंगा फहराया। इस मौके पर न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायिक कर्मचारियों और अधिवक्ताओं की भी उपस्थिति थी। वहीं, जिला विधिज्ञ संघ परिसर में भी गणतंत्र दिवस मौके पर शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। इस मौके पर अध्यक्ष, महासचिव समेत संघ के पदाधिकारियों और अधिवक्ता उपस्थित थे।

शान से लहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को जिले के तकनीकी संस्थानों में शान से तिरंगा लहराया। भागलपुर इंजीनियङ्क्षरग कॉलेज में डॉ. पुष्पलता ने व ट्रिपल आइटी में निदेशक प्रो. अरविंद चौबे ने झंडा फहराया। वहीं, राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में प्राचार्य प्रो. असीम कुमार ठाकुर ने झंडोत्तोलन किया। ट्रिपल आइटी में शिक्षकों एवं छात्रों के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का भी आयोजन हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.