Move to Jagran APP

बांका में मिला अज्ञात महिला का शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका

बांका के धोरैया थाना क्षेत्र के फत्तूचक के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि दुष्कर्म के बाद महिला की गला दबाकर हत्या की गई है । सुबह लोगों के आने जाने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 09:59 AM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 09:59 AM (IST)
बांका में मिला अज्ञात महिला का शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका
बांका में मिला अज्ञात महिला का शव।

संवाद सूत्र, बांका।  जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के फत्तूचक के पास एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, क्षत-विक्षत शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानों किसी ने उसके साथ गलत काम किया हो और उसके बाद हत्या कर शव को यहां फेंक दिया हो। मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त हेतु आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। 

loksabha election banner

शनिवार की सुबह आने-जाने वाले ग्रामीणों ने शव को देखा तो वे चौंक उठे। इसके बाद ये खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई कि किसी महिला का शव पड़ा है। वहीं, इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव थाने आई है। साथ ही शव के पहचान के लिए आस-पास के गांव को सूचित किया है। थानाध्यक्ष महेश राय ने बताया कि शव शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि दूसरी जगह घटना को अंजाम देकर उक्त स्थान पर शव को फेंक दिया गया है।

अवैध बालू मामले में 11 पर केस

संवाद सूत्र, रजौन (बांका): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर एवं ङ्क्षसहनान बालू घाट पर अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर खान निरीक्षक संजय प्रसाद ने छापेमारी की। उक्त जगह बाढ़ सुरक्षात्मक तटबंध को काटकर चार ट्रैक्टरों द्वारा बालू का उठाव किया जा रहा था। इस दौरान छापेमारी दल को देखकर सभी वाहनो का चालक अपने अपने वाहनों को छोड़कर भागने में सफल हो गए।

बालू के अवैध खनन में दयालपुर निवासी कुंदन यादव, रङ्क्षवदर यादव उत्तम यादव, दिवाकर यादव व सिंहनान निवासी सिकंदर यादव, गांगो यादव व सिंकू तांती एवं रामपुर निवासी पवन यादव, छट्टू यादव एवं खगडिय़ा जिला क्षेत्र के गंगापुर निवासी सुदल यादव व जगतपुर थाना क्षेत्र के कोला निवासी लामा यादव को आरोपी बनाया गया है। बताया गया है कि कुल 20919 घन फिट बालू का अवैध रूप से खनन कर प्रेषण किया गया है। जिसको लेकर आठ लाख 81 हजार 317 रुपए के राजस्व की चोरी का फाइन लगाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.