TMBU : स्नातक में बदलेगा चार विषयों का पाठ्यक्रम, तैयार किया जा रहा है नया प्रस्ताव Bhagalpur News
यूजीसी के प्रावधान में भी यह कहा गया है कि अधिकतम 15 प्रतिशत तक सिलेबस बदला जा सकता है। मालूम हो कि विवि ने राजभवन में हुई अधिकारियों की बैठक में सिलेबस बदलने का प्रस्ताव दिया था।
भागलपुर [जेएनएन]। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्नातक की कक्षाओं में चार विषयों का सिलेबस बदलने वाला है। उधर, भूगोल में स्नातक स्तर पर सिलेबस बदलने वाला है, जिसकी तैयारी यूजीसी पूरी कर चुका है। स्नातक की कक्षाओं में सिलेबस बदलने के मामले में राजभवन ने विवि प्रशासन को प्रस्ताव तैयार करने का आदेश दिया था।
जानकारी के अनुसार विवि ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मानव शास्त्र, समाजशास्त्र, जन्तु विज्ञान और कंप्यूटर साइंस में सिलेबस बदल सकता है। इन विषयों में औसतन दस से 15 प्रतिशत सिलेबस बदलने की संभावना है। यूजीसी के प्रावधान में भी यह कहा गया है कि अधिकतम 15 प्रतिशत तक सिलेबस बदला जा सकता है। मालूम हो कि विवि ने राजभवन में हुई अधिकारियों की बैठक में सिलेबस बदलने का प्रस्ताव दिया था।
राजभवन ने विवि को इन विषयों में सिलेबस में बदलाव का प्रस्ताव तैयार करने को कहा था। इस मामले में विवि ने राजभवन को सूचित किया है कि चारों विषयों में सिलेबस बदलने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। राजभवन की अनुमति मिलेगी तब इसे लागू किया जाएगा। कुलसचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अवकाश के बाद ही सिलेबस के बारे में कोई जानकारी मिल पाएगी।