Move to Jagran APP

भागलपुर: नकली सोने की ईंट के टुकड़े के सहारे ठगने की कोशिश कर रहे थे दो शातिर, शोर मचा तो खुली पोल; धरे गए

गिलट पर सोने का पानी चढ़ा मुंगेर के सोनू को ठग रहे थे शातिर। दो लाख की कीमत बताकर 25 हजार में देने का किया सौदा। मामला ठगी का समझ शोर मचाने पर धर लिए गए दोनों ठग। जोगसर थानाक्षेत्र के नवयुग विद्यालय के समीप की वारदात।

By Kaushal Kishore MishraEdited By: Yogesh SahuPublished: Sun, 26 Mar 2023 12:05 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2023 12:05 AM (IST)
भागलपुर: नकली सोने की ईंट के टुकड़े के सहारे ठगने की कोशिश कर रहे थे दो शातिर, शोर मचा तो खुली पोल; धरे गए
नकली सोने की ईंट के टुकड़े को असली बता झांसा देने वाले दो शातिर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, भागलपुर। जोगसर थानाक्षेत्र के नवयुग विद्यालय के समीप शनिवार को मुंगेर के सोनू कुमार को दो ठगों ने नकली सोने की ईंट के टुकड़े को असली सोना बताकर ठगने की कोशिश की। 

loksabha election banner

हालांकि, दोनों शातिरों को दबोच लिया गया। सोनू कुमार को नवयुग विद्यालय के समीप पैदल परेशान हाल में पीछे से सामने आकर खड़े हुए युवकों ने कपड़े में लिपटा सोने जैसी दिखने वाली ईंट का टुकड़ा दिखाया।

अपनी परेशानी बताई कि उसे पैसे की काफी जरूरत है। उसकी कीमत दो लाख रुपये है, लेकिन मजबूरी में वह 25 हजार रुपये में ही देने को तैयार है। पैसे तुरंत चाहिए।

सोनू कुमार को उनकी हरकतें अजीब लगीं। उसे यह समझते देर नहीं लगी कि दोनों ठगने वाले हैं। उसने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग जमा हो गए और दोनों ठगों को दबोच लिया।

घटना की सूचना जोगसर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को दी गई। कुछ देर में ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों की पहचान गोराडीह थानाक्षेत्र के सारथ निवासी गिरधारी ठाकुर और इशाकचक थानाक्षेत्र के झोपड़पट्टी निवासी बबलू मंडल के रूप में हुई है।

दोनों ने पुलिस की सख्ती में अन्य कई लोगों को ठगने की बात स्वीकार कर ली है। दोनों ने ठगी का खेल पटना के हार्डिंग पार्क बस स्टैंड के मुहम्मद शेखू से सीखने की बात कही है।

उनके पास से गिलट के टुकड़े पर सोने का पानी चढ़ाया हुआ टुकड़ा, मोबाइल, कुछ रुपये आदि बरामद किए गए हैं।

दोनों ने ठगी के इस खेल में अपने अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस उक्त जानकारी को सत्यापित कर रही है। घटना की बाबत केस दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

हाल में हुई ठगी की घटनाएं

  • 1. 18 जनवरी 2023 को कोतवाली थाने में नकली सोने के ईंट के टुकड़े को असली बता ठगी करने का केस दर्ज किया गया था। इशाकचक के बंटी उपाध्याय और मोजाहिदपुर के पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया था।
  • 2. बरारी थानाक्षेत्र में 29 मार्च 2022 को बांका जिले की रहने वाली रूबी देवी से जवाहर लाल नेहरू अस्पताल परिसर में नकली सोने के ईंट के टुकड़े को असली बताकर उसके कान की बाली ठग कर शातिर भागने में सफल हो गए थे।
  • 3. 11 जून 2017 को कोतवाली पुलिस ने नकली सोने को असली बता ठगी करने वाले पांच शातिर मुहम्मद रजी, बबलू राय, देवधारी ठाकुर, बबलू राय और संजय यादव को गिरफ्तार किया था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.